back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

JDU नेता और पूर्व IAS मनीष वर्मा ने नीतीश को बताया “पुराने ख्यालों का नेता”, इसको लेकर उन्होंने तर्क दिया..

Nitish Kumar: मनीष वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्य की वजह से ही लोग उन्हें इतना समर्थन देते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। JDU पार्टी के नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही हैं, उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को पुराने ख्यालों का नेता बताया है और इसके लिए उन्होंने कुछ तर्क भी रखे हैं। यह बात JDU पार्टी के नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कही है। दरअसल मनीष वर्मा ने यह बात बिहार के सीएम नीतीश कुमार की बुराई के लिए नहीं बल्कि अपने काम को सोशल मीडिया में ज्यादा प्रचार न करने को लेकर की है।

तेजस्वी यादव पर इस इंटरव्यू के माध्यम से बड़ा निशाना साधा

JDU पार्टी के नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा ने बिहार के सीएम के लिए कहा कि आज का समय सोशल मीडिया का है, ऐसे में अपने काम का प्रचार भी इसके माध्यम से किया जाना चाहिए। जानकारी के अनुसार JDU पार्टी के नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा को नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी भी बताया जा रहा है। वहीं मनीष वर्मा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर इस इंटरव्यू के माध्यम से बड़ा निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हमेशा बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ झूठी बाते कहकर लोगों के सामने गलत धारणा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

नीतीश कुमार के कार्य की वजह से ही लोग उन्हें इतना समर्थन देते हैं

मनीष वर्मा ने बिहार सरकार के कार्य और राज्य में पुल गिरने आदि के मुद्दे पर खुलकर बात की। वहीं जब इंटरव्यू में मनीष वर्मा से पूछा गया कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की तुलना में सोशल मीडिया में क्यों पिछड़ रहे हैं? मनीष वर्मा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहचान उनके काम से ही है। मनीष वर्मा ने आगे कहा कि आप 2005 के पहले के बिहार और आज के बिहार को देखें, जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्य की वजह से ही लोग उन्हें इतना समर्थन देते हैं। 

वह सोशल मीडिया से ज्यादा अपने काम पर भरोसा करते हैं 

मनीष वर्मा ने कहा कि आज के समय में अपने काम के साथ साथ उसका प्रचार करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पुराने ख्यालों के नेता हैं। वह सोशल मीडिया से ज्यादा अपने काम पर भरोसा करते हैं। मनीष वर्मा ने बताया कि अब बिहार के सीएम को भी समझ आ गया है कि काम के साथ साथ सोशल मीडिया में प्रचार भी आवश्यक है, इसलिए वह भी अब थोडा बहुत सोशल मीडिया का प्रयोग करने लगे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵