back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नगालैंड में भाजपा का ‘दृष्टि पत्र’ जेपी नड्डा ने किया जारी, कहा- विकास के पथ पर बढ़ रही NDPP-BJP गठबंधन सरकार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पिछली सरकार ने राज्य की उपेक्षा की थी, लेकिन एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सरकार बनने के बाद नगालैंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

कोहिमा, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) अपने वादे को पूरा करने के लिए भाजपा जी-जान से जुटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नगा राजनीतिक समस्या को हल करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वर्तमान समय में नगालैंड में कुल मिलाकर स्थिति सामान्य है।

घोषणापत्र जारी करने के बाद लोगों को किया संबोधित

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा मंगलवार को यहां प्रादेशिक राजधानी कोहिमा के कैपिटल कल्चरल हॉल में नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद संबोधित कर रहे थे। घोषणापत्र जारी करने के अवसर पर नगालैंड के मुख्यमंत्री और सहयोगी पार्टी एनडीपीपी के प्रमुख नेफ्यू रियो, उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पाटन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

पिछली सरकार ने की थी उपेक्षा

चुनावी रैली में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पिछली सरकार ने राज्य की उपेक्षा की थी, लेकिन एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सरकार बनने के बाद नगालैंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज जारी किए गए विजन डॉक्यूमेंट में नगालैंड के विकास के प्रस्ताव और कई समस्याओं के समाधान शामिल हैं।

जल्द पूरा होगा वादा

नड्डा ने ईएनपीओ के बारे में बात करते हुए कहा कि मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। गृह मंत्री शाह के किए गए वादों को जल्द ही अक्षरशः पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है, इसलिए हम क्षेत्रीय आकांक्षाओं के साथ अपनी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को समझते हैं। नड्डा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व में राज्य में स्थिर सरकार बनी है। अब यह राज्य शांति, विकास और समृद्धि का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि स्थिर नागालैंड के लोगों को पिछले पांच वर्षों में कम से कम 12 नए विमान (फ्लाइट) मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘आप देखेंगे कि अगले पांच साल बाद नगालैंड किस स्तर पर पहुंचेगा। सड़क ढांचे के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने नगालैंड में राजमार्गों के लिए 3,235 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। साथ ही नड्डा ने नगालैंड के आयुर्वेद कॉलेज में 100 करोड़ रुपये के निवेश की भी जानकारी दी।

मुख्यधारा में शामिल हो रहे उपद्रवी

सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम या अफ्सपा की शक्तियों में कमी के बारे में बात करते हुए नड्डा ने कहा कि इसका मतलब है कि उपद्रवी और चरमपंथी समाज की मुख्यधारा में वापस आ रहे हैं। इस संदर्भ में नड्डा ने कहा कि लोग अब स्थिर और मजबूत नगालैंड के पक्ष में जनमत के निर्माता हैं। उल्लेखनीय है कि नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। राज्य में 60 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा 20 सीटों पर और राष्ट्रीय जनतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (एनडीपीपी) 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...