back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : अशक्त बुजुर्गों को घर पहुंच सेवा से टीका लगवाए सरकार : रिजवी

रायपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के मीडिया प्रमुख व वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया है कि प्रदेश सरकार हर किसी को कोरोना का वैक्सीन लगवाने के प्रयास कर रही है जो सरकार का मानवीय कर्तव्य है। टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं कुछ अशक्त, दिव्यांग एवं बढ़ती आयु रोग से ग्रसित असहाय वृद्धजन टीकाकरण सेन्टर तक पहुंचने में असमर्थ हो रहे हैं। उन वृद्धजन वर्ग के अत्यंत वरिष्ठ नागरिकों को घर पहुंच सेवा के अंतर्गत वैक्सीन लगाने का कार्य सरकार के मानवीय पहलू को उजागर करने वाला सिद्ध होगा तथा अन्य प्रदेश भी इस मानवीय पहल का अनुसरण अवश्य करेंगे। रिजवी ने कहा कि सरकार द्वारा यह पुनीत कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए तथा इससे उपरोक्त वर्गों के बुजुर्ग लाभान्वित हो सकेगे। इस अभिनव प्रयास से सरकार की संवेदनशीलता का अनुकरणीय पैगाम पूरे देश तथा प्रदेशवासियों में पहुंचेगा। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵