back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर कपिल सिब्बल ने पूछा सवाल, “अमित शाह जी बताए, क्या वे सुरक्षित हैं?

कपिल सिब्बल ने पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया है। उन्‍होंने पूछा है कि क्या हमें बताया जा सकता है कि जगदीप धनखड़ कहां हैं?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद से जगदीप धनखड़ पिछले कुछ दिनों के लिए मीडिया और राजनीतिक पार्टियों के बीच काफी चर्चा में आए थे। लेकिन अभी हाल ही में जगदीप धनखड़ सार्वजनिक रूप से कहीं दिखाई नहीं दिए हैं और न ही उनका कोई बयान सामने आया है। इसी बीच, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस बारे में सवाल पूछा है। 

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया है। उन्होंने पूछा, “क्या हमें बताया जा सकता है कि धनखड़ जी कहां हैं? क्या वह सुरक्षित हैं, और उनसे संपर्क क्यों नहीं हो पा रहा है?” सिब्बल ने आगे कहा कि “अमित शाह जी को इसका जवाब जरूर पता होना चाहिए! वह हमारे पूर्व उपराष्ट्रपति थे, और देश को उनकी अनुपस्थिति को लेकर चिंतित होना चाहिए।”

https://twitter/KapilSibal/status/1954041228238152020

धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद रिक्त, 9 सितंबर को होंगे चुनाव


पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा दे दिया था, जिसके साथ ही उपराष्ट्रपति पद रिक्त हो गया। गौरतलब है कि उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक निर्धारित था। इस्तीफे के बाद से ही नए उपराष्ट्रपति के चयन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

अब निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर 2025 को चुनाव कराने की घोषणा कर दी है और इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त तय की गई है। इस घोषणा के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और देश को अब जल्द ही नया उपराष्ट्रपति मिलने की उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...