back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी के दौरे से पहले खालिस्तानियों ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तानियों ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। विदेश मंत्रालय ने इस मामले को इटली के अधिकारियों के सामने उठाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 13 जून को इटली के लिए रवाना होने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले इटली में खालिस्तान समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया। इस घटना की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें खालिस्तान समर्थकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़कर वहां विरोधी नारे लिख दिए। खालिस्तानियों ने इस दौरान कनाडा में मारे गए खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर के बारे में भी जिक्र किया।

PM मोदी के प्रतिमा विखंडन पर विदेश मंत्रालय ने लिया संज्ञान

इटली में 13-15 जून तक G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इटली के लिए रवाना होंगे। लेकिन उससे पहले खालिस्तानियों ने इस प्रकार की नापाक वारदातों को अंजाम दे डाला। अब इस संबंध में विदश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विदेश सचिव ने कहा है कि इस मामले को लेकर इटालियन अधिकारियों से बात की गई है। उन्होंने प्रतिमा को ठीक कर दिया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।

बोर्गो एग्नाजिया के लग्जरी रिसॉर्ट में आयोजित होगा G7 शिखर सम्मेलन

बता दें कि इटली के अपुलिया एरिया स्थित बोर्गो एग्नाजिया के लग्जरी रिसॉर्ट में ये शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी 13 जून को रवाना होंगे और 14 जून को वापस आ जाएंगे। इस सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बैठक भी करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...