back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आम जनता चाहेगी तभी टूटेगी कोरोना संक्रमण की चैन: मुख्यमंत्री गहलोत

जयपुर, 26 अप्रैल(हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि जब तक कोविड प्रोटोकॉल की पालना सही तरीके से नहीं होगी संक्रमण की चैन नहीं टूट सकती है। मुख्यमंत्री ने सोमवार शाम ट्वीट करते हुए कहा कि, मैं बहुत चिंतित हूं कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार के साथ दवाइयों और ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए लगातार संपर्क में है। जब तक कोविड प्रोटोकॉल की पालना सही तरीके से नहीं होगी संक्रमण की चैन नहीं टूट सकती है। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा, मुख्य बात यह है कि जब तक आमजन जन अनुशासन पखवाड़े की गाइडलाइंस और कोरोना प्रोटोकॉल का अच्छी तरह से पालन नहीं करेंगे तब तक इस घातक कोरोना संक्रमण पर काबू पाना संभव नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। सोमवार को 16438 नए मामले सामने आए। कोरोना से 84 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक मौत जोधपुर में 15, उदयपुर में तेरह और जयपुर में 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं जयपुर में 2878, जोधपुर में 1711, अलवर में1621, कोटा में 955, उदयपुर में 668 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵