back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ : राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने वाली बल्दी बाई कोरोना पॉजिटिव

रायपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिला के मैनपुर विकासखंड के ग्राम कुल्हाड़ीघाट की निवासी 92 वर्षीय बल्दी बाई की कल रात कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।इसके पूर्व उन्हें सामान्य सर्दी, बुखार के लक्षण थे। उल्लेखनीय है कि बल्दी बाई के घर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आए थे और उनके हाथों से कन्द मूल खाये थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में आते ही उन्होंने वरिष्ठ डॉक्टरों को तत्काल निर्देशित किया कि बल्दी बाई को बेहतर चिकित्सा मुहैया कराया जाए। उन्होंने बल्दी बाई के स्वास्थ्य पर चिकित्सकों को कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं। कुल्हाड़ीघाट के स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने बताया कि कल रात्रि ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर में एडमिट किया गया। यहां एंटीजन टेस्ट और प्रारंभिक उपचार के पश्चात उन्हें रात में ही कोविड अस्पताल गरियाबंद भेजा गया था। बाद में कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ नवरत्न ने कोविड-19 के बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया गया। वर्तमान में वह रायपुर में उपचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री ने बल्दी बाई के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵