back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प. बंगाल विस चुनावः सातवें चरण का मतदान शुरू, छिटपुट हिंसा

ओम प्रकाश कोलकाता, 26 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के बाकी चरणों की तरह सातवें चरण का चुनाव भी छिटपुट हिंसा के साथ शुरू हुआ। सोमवार को कोलकाता की चार, पश्चिम बर्दवान की नौ, मुर्शिदाबाद की नौ, मालदा की छह और दक्षिण दिनाजपुर की छह सीटों पर वोटिंग हो रही है। पांच जिलों की 34 सीटों पर मतदान की शुरुआत भी बाकी चरणों की तरह हिंसा के साथ ही हुई है। रविवार रात कोलकाता पोर्ट इलाके से 19 जिंदा बम बरामद किए गए हैं। इसके अलावा मुर्शिदाबाद के चुरुलिया में रातभर बमबारी हुई है। रानी नगर में बम लगने से कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता घायल हुई हैं। सूत्रों ने बताया है कि रविवार रात सूचना मिलने के बाद लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय के खुफिया विभाग ने साउथ पोर्ट थाने के साथ मिलकर हुगली जूट मिल के पास से 19 जिंदा बम बरामद किया। दावा है कि मतदाताओं को डराने के लिए ही बमों को एकत्रित किया गया था। इसके अलावा चांचल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर मारने-पीटने का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। इधर मतदान शुरू होते ही भवानीपुर के तृणमूल उम्मीदवार शोभनदेव चटर्जी ने मतदान किया। चुनाव से पहले आयोग ने दावा किया था कि मतदान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से किया जाएगा लेकिन वोटिंग के बाद शोभनदेव ने दावा किया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। इसके अलावा सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुर्शिदाबाद के सूती विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्मीपुर इलाके के मतदाताओं को सेंट्रल फोर्स के जवानों ने धमकी दी है और भाजपा को मतदान करने के लिए कहा है। मुर्शिदाबाद के ही रानीनगर इलाके में मतदाताओं को मतदान केंद्र के अंदर नहीं घुसने देने का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगे हैं। मुर्शिदाबाद के तेतुलिया गांव में भाजपा ऑफिस पर हमले के आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोगों पर लगे हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵