back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कारोना से घबराहट है तो ना करें चिंता, मप्र में स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन पर करें बात

भोपाल, 26 अप्रैल(हि.स.)। कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से उपजे संकट और लॉकडाउन का प्रभाव व्यक्ति की जीवनशैली के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा है। इन परिस्थितियों में आमजन तनावग्रस्त और अवसादग्रस्त न हों इसके लिए मध्यप्रदेश वासियों को मनोवैज्ञानिक परामर्श हेल्पलाइन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। अब स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन नंबर 1800—233—0175 पर कॉल करके कोई व्यक्ति मनोवैज्ञानिक परामर्श ले सकता है। यदि प्रदेश के बाहर के लोग भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहें तो वे भी इस नंबर पर फोन कर अपने भय से मुक्त हो सकते हैं । इस संबंध में बताया गया कि यह सुविधा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित की जा रही है। अभी संस्थागत क्वारंटाइन या होम आइसोलेट किए गए व्यक्तियों और उनके परिजनों को भी इस सुविधा के जरिए अपनी मनोवैज्ञानिक परेशानी का समाधान विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त हो रहा है। वहीं, लॉकडाउन के कारण अकेलेपन या एक ही स्थान पर रहने के कारण अवसादग्रस्त हुए लोगों ने भी अपने मन की बात विशेषज्ञों से साझा की और उन्हें तनावमुक्ति के लिए उचित परामर्श दिया गया है। मनोवैज्ञानिक परामर्श हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले लोगों के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके भी साझा किए जाते हैं। साथ ही उन्हें यह भी बताया जाता है कि संक्रमण से बचते हुए क्वारंटाइन या आइसोलेट किए गए व्यक्ति के साथ कैसे व्यवहार करना है। उन्हें समझाया जाता है कि इस समय हमें एक दूसरे के साथ और सहयोग कीआवश्यकता है और इसी से हम इस कोरोना महामारी को हरा सकते है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵