back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज सोसाइटी में टंकी का पानी पीने से 200 से ज्यादा बच्चों समेत महिलाएं बीमार

Greater Noida West: मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज-2 सोसाइटी में दो दिन पहले ही पानी की टंकी की केमिकल से सफाई की गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज सोसाइटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इस सोसाइटी में टंकी का दूषित पानी पीने की वजह से 200 से ज्यादा लोगों की तबियत खराब हो गई है। दूषित पानी पीने की वजह से बीमार हुए लोगों में बच्चों समेत महिलाएं शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या बच्चों की है। बीमार बच्चों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेट नोएडा वेस्ट के इको विलेज-2 सोसाइटी में दो दिन पहले ही पानी की टंकी की केमिकल से सफाई की गई थी।

इसके कारण 200 से ज्यादा बच्चे और महिलाएं बीमार हो गए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज सोसाइटी में टंकी का दूषित पानी पीने की वजह से बच्चों को उल्टी, लूज मोशन, पेट दर्द और बुखार आने लगा। धीरे धीरे इसके कारण 200 से ज्यादा बच्चे और महिलाएं बीमार हो गए। जिसके बाद इको विलेज सोसाइटी के लोगों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार लोगों का सैंपल ले लिया है

जैसे ही इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को हुई, तो उनकी टीम मौके पर इको विलेज सोसाइटी में पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार लोगों का सैंपल ले लिया है। साथ में ही उन्होंने जानकारी दी है कि इको विलेज सोसाइटी के पानी का भी सैंपल लिया जाएगा। इको विलेज सोसाइटी के लोगों का कहना है कि उन्हें पता नहीं है कि किस कारण से बच्चों की तबियत अचानक से इस तरह से बिगड़ गई।

वहीं सोसाइटी के लोगों ने जानकारी दी है कि दो दिन पहले ही उनकी सोसाइटी की टंकी की सफाई की गई थी, जिसके बाद उसमे पानी भर गया था। जिसके बाद उस टंकी का पानी पीने के कारण बच्चों की तबियत खराब होने लगी थी। वहीं इस घटना के बाद सोसाइटी के लोग बाहर से पानी की बोतल मंगवा रहे हैं और उसी पानी को पी रहे हैं। उन्होंने सोसाइटी की टंकी का पानी पीना बंद कर दिया है ।

Advertisementspot_img

Also Read:

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: लेंटर ढहा, तीन मंजिलें गिरीं; चार मजदूरों की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र स्थित नगला हुकुम सिंह गांव में बुधवार को निर्माण कार्यों में हुई गंभीर लापरवाही एक बड़े...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵