back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘वोट चोरी’ पर मचा बवाल! कांग्रेस के आरोप पर BJP का काउंटर, अनुराग ठाकुर ने राहुल-प्रियंका को घेरा

सांसद अनुराग ठाकुर ने 'वोट चोरी' के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा SIR के जरिए फर्जी वोटों की छंटनी हो रही और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।"

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार भारतीय निर्वाचन आयेाग और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। चुनाव आयोग पर चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस और विपक्ष के तमाम नेता चुनाव आयेाग के निष्‍पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। 

कांग्रेस के द्वारा बीजेपी और चुनाव आयोग पर लगाए गए इन आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा सीनियर नेता और सांसद अनुराग ठाकुर ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करारा जवाब दिया है। उन्होंने दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत करते हुए SIR इस लिए लाया गया ताकि फर्जी वोटों की छंटनी हो सके और पक्के नागरिक अपने अधिकार से वंचित न रहे तो कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।”

कांग्रेस घुसपैटिए वोटबैंक तक सीमित

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी भारत के लोगों के वोट को नीचा क्यों दिखाना चाहती है। क्या देश के वोटर्स ने बार-बार कांग्रेस को नकारा है, जो केवल अपने घुसपैठिए वोटबैंक को बचाना चाहती है।  

इनके चेहरे पर धूल ओर आईना साफ करते है- अनुराग ठाकुर 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, “ये लोग जब हारते हैं तो चुनाव आयोग ((ECI) और बीजेपी पर आरोप लगाते है, खुद के चेहरे पर धूल और आईना साफ़ करते हैं। 

उन्‍होंने आगे कहा कि, कल कोई कांग्रेस नेता कह रहे थे कि राहुल गांधी ने ‘भयंकर’ कर दिया, मैं कहूंगा भयंकर नहीं, बल्कि ‘ब्लंडर’ किया है। कांग्रेस ने चुनाव के समय संविधान को लेकर भ्रम फैलाया और अब फिर से झूठ बोल रहे हैं। इनके पास चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा।”

एक पोलिंग बूथ पर 47 वोटर आईडी- अनुराग ठाकुर का दावा 

राहुल गांधी के द्वारा वोटर लिस्‍ट में गड़बड़ी के आरोप का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “रायबरेली में मोहम्मद कैफ खान, बूथ नंबर 83, 151, 218 हर जगह इनका नाम है। हाउस नंबर 189 के पोलिंग 131 पर 47 वोटर आईडी रजिस्टर हुए हैं। रायबरेली में बहुत से लोग 3-4 बूथ पर वोट करते हैं। 

खुर्शीद आलम का बार-बार बदल जाता है नाम 

वही, हाल बंगाल के डायमंड हार्बर में भी है। डायमंड हार्बर में हाउस नंबर 0011, बूथ नंबर 103 पर कई धर्मों के वोटर्स रजिस्टर हुए हैं।” डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) में खुर्शीद आलम बार-बार सूची में आते हैं, लेकिन उनके पिता का नाम हर बार बदल जाता है। एक ही जगह 52 वोटर हैं। क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस्तीफा देंगे?”

”राहुल गांधी के आंकड़े और वो खुद झूठे हैं”

उन्होंने आगे कहा कि, रायबरेली में एक ही घर पर 47 वोटर्स कैसे रजिस्टर किए गए हैं, राहुल जी और सोनिया जी को कभी ये नाम नहीं दिखे। उन्‍होने कहा, “महाराष्ट्र चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कहा था कि वोटर का नाम बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी वोट करने वालों का अपमान कर रही है। राहुल गांधी के आंकड़े और वो खुद झूठे हैं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...