back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mumbai Rain: भारी बारिश से बेहाल मायानगरी, रत्नागिरी के रामपेठ में बाढ़ जैसे हालात, यातायात पर लगा ब्रेक

मुंबई में सोमवार को लोगों को जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन में देरी की चिंता ने घेर लिया। मायानगरी में लगातार हो रही बारिश और खराब ड्रेनेज सिस्टम ने शहर की कई सड़कों को डुबो दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मुंबई में बीती रात (15 जून) को हुए बारिश ने पूरे इलाकें में जनजीवन को पूरी तरह से अस्‍त-व्‍यस्‍त कर दिया है। आज लोगों को जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन में देरी की चिंता ने घेर लिया। मायानगरी में लगातार हो रही बारिश और खराब ड्रेनेज सिस्टम ने शहर की कई सड़कों को डुबो दिया है। मॉनसून में भारी बारिश के चलते पूरा शहर पानी-पानी हो गया है।  

पश्चिमी उपनगरों में स्थित वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर यातायत बाधित है। सड़को पर भयंकर जाम लग गया है, जिससे बोरीवली से बांद्रा की ओर जाने वाले विले पार्ले, अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव और मलाड जैसे इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत करने वाले लोगों को इस जाम से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आधे घंटे में होने वाला सफर ले रहा 2 से 2:30 घंटा

विले पार्ले से मलाड का आधे घंटे में तय होने वाला सफर इस ट्रैफिक जाम के कारण दो से ढाई घंटे में पूरा हो रहा है। लोग समय पर दफ्तर पर नहीं पहुंच पा रहे है। यातायात पुलिस की ओर से हालात सुधारने के प्रयास जारी हैं, लेकिन भारी बारिश के बीच ट्रैफिक का बहाल होना बड़ी चुनौती बन गया है। 

रत्नागिरी में बने हैं बाढ़ जैसे हालात

दूसरी ओर, बीती रात मुंबई महानगर में लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए तो वहीं, महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। संगमेश्वर के रामपेठ बाजार में शास्त्री नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से इलाकों में गंभीर स्थिति पैदा हो गई है।

बीते दिनों भारी बारिश के चलते नदियां खतरे के निशान से ऊपर जा रही है, जिससे कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। इससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

रामपेठ की मुख्य सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गई। इलाकें का पूरा यातायात ठप हो चुका है। नागरिकों को जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। पानी का बहाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव टीमों को तैनात किया है ताकि किसी बड़ी घटना को टाला जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵