back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धारावी में मस्जिद के अवैध निर्माण पर चलेगा BMC का हथौड़ा, इलाके में हालात तनावपूर्ण

मुंबई के धारावी में BMC की टीम मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराने के लिए पहुंची है। जिसे लेकर वहां भारी बवाल हो गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के धारावी में BMC की टीम मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराने के लिए पहुंची है। जिसे लेकर वहां भारी बवाल हो गया है। स्थानीय मुस्लिम समुदाय मस्जिद पर कार्रवाई का विरोध कर रहा है। टीम के वहां पहुंचने पर भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोग रास्ते पर बैठकर आंदोलन करने लगे हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि मस्जिद पुरानी है।

लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया है

यहीं नहीं लोगों ने इस घटना के बाद कार्रवाई करने पहुंची नगर पालिका की गाड़ी समेत कुछ अन्य गाड़ियों में भी तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। हालात को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालांकि स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

25 साल पुरानी है मस्जिद, धारावी के 90 फीट रोड पर स्थित है

यह मस्जिद 25 साल पुरानी है और धारावी के 90 फोट रोड पर स्थित है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है। इस मस्जिद से किसी का कोई निजी फायदा नहीं है। मस्जिद का नाम महबूब ए सुबानिया मस्जिद है। इस बढ़ते बवाल के मद्देनजर कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। मिलिंद देवड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों ने इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बीएमसी को कार्रवाई रोकने का आदेश दिया जाए।

पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए पूरे इलाके में की घेराबंदी

पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि मस्जिद को गिराना अनुचित है, क्योंकि यह मस्जिद कई दशकों से वहां है। इसके बावजूद, BMC द्वारा इसे अवैध घोषित करने पर लोग नाराज हैं। विरोध को देखते हुए पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC में पहली बार BJP की मेयर! रितु तावड़े संभालेंगी कमान, शिवसेना के संजय शंकर घाड़ी होंगे डिप्टी मेयर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को जल्द नया मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहा है। बीजेपी की पार्षद रितु तावड़े...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵