back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रेगनेंट पाई गई पति सौरभ की हत्या करने वाली मुस्कान, जेल प्रशासन सवालों के घेरे में आया

मेरठ में सौरभ हत्याकांड को अपने प्रेमी के साथ अंजाम देने वाली मुस्कान प्रेगनेंट पाई गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में मेरठ से एक ऐसी खबर सामने निकलकर आई थी जिसने पूरे देश को सन्न कर दिया था। वह खबर थी सौरभ हत्याकांड की। सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ उसे मौत के घाट उतार दिया था। जब इतने से भी मुस्कान का मन नहीं भरा तो उसने अपने पति को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से उसे भर दिया। इस जंघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ हिमाचल चली गई थी। फिलहाल वह दोनों जेल में बंद हैं। जानकारी निकल कर आ रही है कि मुस्कान का टेस्ट कराया गया था जिसमें उसके प्रेगनेंट होने की पुष्टी हुई है।

CMO ने की प्रेगनेंसी की पुष्टी

मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद मुस्कान की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। उसे उल्टियां आ रही थी और कमजोरी की शिकायत भी थी। इन लक्षणों को देखकर जेल अधिकारियों को उसके प्रेगनेंट होने का अंदेशा होने लगा था। लिहाजा, मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर महिला डॉक्टर को भेजने की मांग की गई। सोमवार को जिला अस्पताल की महिला डॉक्टरों की टीम जेल पहुंची और मुस्कान का प्रेगनेंसी टेस्ट किया गया। CMO अशोक कटारिया ने जानकारी दी की मुस्कान प्रेगनेंट है। 

जेल प्रशासन पर उठे सवाल

मुस्कान के प्रेगनेंट होने के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या इसमें जेल प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत है या वह जेल आने से पहले ही प्रेंगनेंट थी। बता दें कि कुछ समय पहले मुस्कान की ओर से मांग की गई थी कि उसे साहिल के साथ ही बैरक में रखा जाए। जेल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल जेल अधिकारी पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर तांत्रिक क्रिया से आत्मा बुलाने की कोशिश; बॉयफ्रेंड का सनसनीखेज कबूलनामा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...