back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भ्रष्टाचार के आरोपी फरार चेयरमैन को निलम्बित नहीं किया है क्योंकि वह कांग्रेस का है – कटारिया

उदयपुर, 07 जून (हि.स.)। जयपुर मेयर सौम्या सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को निलम्बित करने के मामले में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बड़ीसादड़ी में भ्रष्टाचार का आरोपी चेयरमैन एसीबी की कार्रवाई के बाद से ही फरार है, उसे निलम्बित नहीं किया गया है क्योंकि वह कांग्रेस का है, जबकि भुगतान में अनियमितता पर सवाल उठाने वाली जयपुर की मेयर व अन्य सदस्यों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने निलम्बित कर दिया है, क्योंकि वह भाजपा से है। कटारिया ने जारी बयान में कहा कि जब सवाल उठे तब मामले की जांच होनी चाहिए थी। भुगतान का दबाव बनाने के लिए कम्पनी हड़ताल की धमकी दे रही थी, तब वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सम्बंधित अधिकारियों से पूछा जा रहा था, इसी पर हुई बहस को राजनीतिक रंग दे दिया गया और एक निम्न स्तर के अधिकारी से मामले की जांच कराई गई। कानूनन जांच वरिष्ठ अधिकारी को करनी थी, आनन-फानन में बस भाजपा की मेयर को हटाने का निर्णय कर लिया गया। कटारिया ने कहा कि मामले में मेयर व अन्य का पक्ष ही नहीं लिया गया, एकतरफा कार्रवाई कर ली गई। कटारिया ने आरोप लगाया कि सरकार उनका पक्ष सुनना ही नहीं चाहती थी। सरकार ने लोकतंत्र का अनादर किया है। मामले की जांच न्यायिक अधिकारी से करानी चाहिए थी, लेकिन कनिष्ठ अधिकारी से करवाई गई। कटारिया ने कहा कि कम्पनी को भुगतान कराने के लिए यह गहलोत सरकार का योजनाबद्ध षड्यंत्र है। इस अलोकतांत्रिक निलम्बन को समाप्त कराने के लिए कानून से भी लड़ा जाएगा और सड़कों पर भी उतरा जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵