back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकनायक अस्पताल को रविशंकर प्रसाद ने दिए तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

पटना, 07 जून (हि.स.)। बिहार के पटना साहिब के लोकनायक अस्पताल को तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिये गए हैं। केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल को तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया।वहीं, पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के मेडिकल सुपरिटेंडेंट आई. एस. ठाकुर को सर्जिकल मास्क भेंट किया । केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए तीनों ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने अस्पताल प्रबंधन को सौंपा। संजीव चौरसिया ने इसे लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को धन्यवाद दिया। संजीव चौरसिया ने कहा कि पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद के सौजन्य से लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया गया, जिसकी अस्पताल में बहुत जरूरत थी। कोरोना महामारी के बीच अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने आभार जताया। लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन हवा से खुद ऑक्सीजन संग्रह करेगा, जिससे ऑक्सीजन की कमी नही होगी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के निर्देश पर मोहित कुमार ने अस्पताल के निदेशक को तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपा। इस मौके पर दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौसरिया, अरुण कुमार मुन्ना और मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵