back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उदयपुर में विशेष समुदाय के छात्र ने दूसरे छात्र को मारा चाकू, शहर में जमकर हुई आगजनी, उदयपुर में धारा 144 लागू

उदयपुर में एक छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद पूरे शहर में आगजनी हुई। पुलिस ने माहौल पर काबू पाने के लिए शहर में धारा 144 लागू कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उदयपुर का माहौल उस समय बिगड़ गया जब एक विशेष समुदाय के स्कूली छात्र ने अपने सहपाठी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही शहर का माहौल बिगड़ गया। इस घटना के विरोध में शहर के कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ हुई। कई जगहों पर कारों में आग लगा देने की सूचना आ रही है। शहर के माहौल को देखते हुए पूरे उदयपुर में धारा 144 लगा दी गई है।

https://twitter.com/AmirLadka/status/1824404778392166823

कलेक्टर ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की


इस संबंध में जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि आज सुबह एक घटना घटी। जहां दो बच्चे आपस में लड़ रहे थे। तभी एक बच्चे ने दूसरे बच्चे पर चाकू से वार कर दिया। जो कि उसके जांघ में लगी। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और वह ICU में भर्ती है। कलेक्टर ने सभी से किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। 


कलेक्टर ने आगे बताया कि घायल छात्र देवराज की हालत स्थिर है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी छात्र और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। 

कैसे बिगड़ा शहर का माहौल ?


दरअसल उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल में दो छात्र लड़ाई कर रहे थे। तभी एक छात्र ने दूसरे छात्र के जांघ पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल के शिक्षक घायल छात्र को लेकर MB अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी और सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कूली बच्चों में चाकूबाजी हुई है। घायल बच्चे की मौत की अफवाह पर लोग आक्रोशित हो गए।

बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग पहुंचकर बाजार कराये बंद


पुलिस ने बताया कि दोनों छात्र किस बात को लेकर आपस में लड़ हे थे। इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं है। विशेष समुदाय के छात्र के द्वारा हिंदू छात्र को चाकू मारने की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के लोग इकठ्ठा हो गए और शहर और बाजार बंद करा दिए। इसके बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग जुटकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Advertisementspot_img

Also Read:

क्या जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी श्रद्धा कपूर? भाई Siddhanth Kapoor ने पहली बार प्रतिक्रिया दी..

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री Shraddha Kapoor की शादी को लेकर हाल ही में सुर्खियां बंटी हैं।मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि श्रद्धा...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵