back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra: MVA नेताओं की सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात, डिप्टी स्पीकर पद की मांग

महाराष्ट्र में विपक्ष पार्टी महा विकास अघाड़ी ने गठबंधन में शामिल किसी एक दल के नेता को विधानसभा में डिप्‍टी स्‍पीकर बनाया जाने की मांग की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में विपक्ष पार्टी महा विकास अघाड़ी ने गठबंधन में शामिल किसी एक दल के नेता को विधानसभा में डिप्‍टी स्‍पीकर बनाए जाने की मांग की है। विपक्षी के कई विधायकों ने आज विधानसभा शपथ लिया, वहीं एमवीए ने रविवार को डिप्‍टी स्‍पीकर पद देने का आग्रह किया है।

महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से रविवार को मुलाकात की। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के घटक दलों में से एक के लिए डिप्टी स्पीकर के पद की मांग की। गठबंधन ने सीएम से कहा कि विपक्ष विधानसभा के स्पीकर को निर्विरोध चुने जाने का समर्थन करेंगा, लेकिन इसके साथ ही उनकी यह मंशा है कि सत्‍तापक्ष के प्रोटोकॉल को ध्‍यान में रखते हुए उन्‍हें डिप्टी स्पीकर का पद मिलें।  

बता दें कि मुंबई के आजाद मैदान में महायुति गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर शपथ लिया था। उनके बाद एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति और सिनेमा जगत के कई सितारे मौजूद थे। 

नार्वेकर ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

वहीं, इधर भाजपा के विधायक राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र विधानसभा में स्‍पीकर पद के लिए अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। नार्वेकर पिछली विधानसभा में भी अध्यक्ष रहे चुके है, उन्‍होंने ने इस बार भी अपने नामांकन भरा है, उनके साथ प्रदेश के सीएम देवेंद्र फडणवीस और दोनों डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे व अजित पवार भी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश इकाई के मुखिया चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल भी इस मौके पर उपस्थित रहे। 

गौरतलब है कि, कोलाबा विधानसभा सीट से विधायक नार्वेकर का स्‍पीकर पद के लिए निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है, क्योंकि यह चुनाव सोमवार को होंगे और अभी तक किसी अन्‍य उम्‍मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। 

MVA नेताओं ने रणनीति पर चर्चा की 

महाविकास आघाडी गठबंधन के घटक दलों में से शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UPT), कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) शामिल है। शिवसेना (UPT) नेता भास्कर जाधव ने अपने डेलिगेशन का नेतृत्व किया और बाद में MVA नेताओं ने विधानसभा में गठबंधन की रणनीति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...