back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कॉमेडियन भारती सिंह के दाढ़ी-मूछ कमेंट पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पंजाब, महाराष्ट्र मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली, 23 मई, (आईएएनएस)। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह का वीडियो उनके लिए लगातार मुसीबत बनता जा रहा है, जिसमें जिसमें वह दाढ़ी और मूछों का मजाक उड़ा रही हैं। अब राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने अब इस मामले पर संज्ञान लिया है। आयोग को भारती सिंह के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने संज्ञान लेते हुए पंजाब और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को नोटिस भेज रिपोर्ट मांगी है। दरअसल भारती सिंह पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। लोगों ने दावा किया कि भारती ने जो चुटकुले बनाए, वे सिख समुदाय के प्रति अपमानजनक थे। हालंकी मामले पर भारती सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, उनका इरादा किसी समुदाय को चोट पहुंचाने का नहीं था। साथ ही, उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी और सभी से अनुरोध किया कि वे उनके शब्दों को गलत न समझें। मैंने किसी धर्म का उल्लेख नहीं किया है या किसी पंजाबी का मजाक नहीं उड़ाया है। मैं अपने दोस्त के साथ कॉमेडी कर रही थी लेकिन अगर इससे किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। मैं खुद एक पंजाबी हूं, मैं अमृतसर में पैदा हुई थी और मैं हमेशा उनका सम्मान करती हूं। मुझे पंजाबी होने पर गर्व है। दरअसल भारती सिंह अपने एक शो के दौरान अभिनेत्री जैस्मिन भसीन से बात करते हुए दिख रही हैं। इस दौरान दाढ़ी मूछ पर कमेंट करते हुए भारती कहती हैं, दाढ़ी मूछ क्यों नहीं चाहिए। दाढ़ी मूछ के बड़े फायदे होते हैं। दूध पियो, ऐसे दाढ़ी मुंह में डालो, सेवइयों का स्वाद आता है। मेरे काफी फ्रेंड्स लोगों की शादी हुई है, जिनकी इतनी इतनी दाढ़ी है, सारा दिन दाढ़ी में से जुएं निकालती रहती हैं। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार की पत्‍नी बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी CM, सुनेत्रा पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद राजनीतिक हलकों में सुनेत्रा पवार को...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...