back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज नहीं होगी NEET UG काउंसलिंग; अगली सूचना तक हुई स्थगित, अधिकारी कर रहें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार

NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। इस खबर के अनुसार काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को अभी कुछ और दिनों तक रुकना पड़ सकता हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। इस खबर के अनुसार काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को अभी कुछ और दिनों तक रुकना पड़ सकता हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज से शुरू होने वाली नीट यूजी काउंसलिंग को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया हैं। हालंकि काउंसलिंग आयोजित करने वाली मेडिकल काउंसिल कमीशन (MCC) की ओर से काउंसलिंग को स्थगित करने के पीछे की वजह नहीं बताई गई है।  

अधिकारियों को है सुप्रीम कोर्ट के सुनवाई का इंतजार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NEET UG के काउंसलिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिय गया हैं। फिलहाल अभी तक काउंसलिंग को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार NEET UG काउंसलिंग को लेकर अधिकारी अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई का इंतजार करना चाहते हैं। अपको बता दें कि शीर्ष अदालत 8 जुलाई को कई याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है, जिनमें 5 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं।

शिक्षा मंत्रालय जल्द जारी करेंगा नई तारीख

गौरतलब है कि आज यानी 06 जुलाई से नीट यूजी की काउंसलिंग शुरू होने वाली थी। लेकिन इसके बाद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब काउंसलिंग की तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। नीट यूजी काउंसलिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्रालय जल्द ही नई तारीखों की घोषणा कर सकता है। फिलहाल, अधिकारी अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई का इंतजार कर रहें हैं। 

NEET UG परीक्षा के परिणाम के बाद शुरू हुआ था बवाल

आपको बता दें कि NEET UG परीक्षा के परिणाम आने के साथ देश में बवाल शुरू हो गया था। परीक्षा परिणाम को लेकर कई गड़बड़ियों की बात सामने आने लगी थी। इसके बाद पुरे देश में बवाल मच गया। जांच एजेंसियां इसकी जांच में जुटी हुई हैं। इस मामले में अब तक बिहार,झारखंड, गुजरात समेत कई जगहों से गिरफ्तारियां भी हो चुकी थी। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। उच्चतम न्यायालय में अगली सुनवाई 8 जुलाई को होनी है। हालांकि अभी तक चली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग वली याचिका को खरीज कर दिया था। बेंच ने कहा था कि हम ऐसा नहीं कर रहे हैं। अगर परीक्षा जारी रही तो काउंसलिंग भी जारी रहनी चाहिए, चिंता न करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर इस बात की गवाही देते हैं कि अगर आपके कितनी ही पढ़े लिखें हों अगर...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵