back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET UG Result 2025: नीट यूजी का रिजल्ट जारी, लाखों मेडिकल छात्रों का इंतजार हुआ खत्म– ऐसे करें अपना स्कोर चेक

देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। NTA ने NEET UG का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इस साल नीट यूजी में लगभग 20.7 से 21 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आयोजित हुई थी। प्रोविजनल आंसर की 3 जून को जारी की गई थी। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 5 जून थी।

यहां देखें NEET 2025 का रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए आपको NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा

वेबसाइट: https://neet.nta.nic.in

ऐसे करें रिजल्ट चेक – स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर “NEET UG 2025 Result” के लिंक पर क्लिक करें।

अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन (कैप्चा) भरें।

“Submit” बटन पर क्लिक करें।

आपका स्कोरकार्ड और ऑल इंडिया रैंक स्क्रीन पर दिखाई देगा।

रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल्स

एप्लिकेशन नंबर

जन्मतिथि

सिक्योरिटी पिन (कैप्चा)

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

रिजल्ट घोषित होने के बाद अब मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें छात्रों को उनकी रैंक, स्कोर और कैटेगरी के आधार पर MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेस में दाखिला मिलेगा। काउंसलिंग का आयोजन करेगा – Medical Counselling Committee (MCC) जल्द ही MCC अपनी वेबसाइट पर काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा।

 इन कोर्सेस में मिलेगा दाखिला

NEET UG स्कोर के आधार पर छात्र निम्नलिखित कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

MBBS (Bachelor of Medicine & Surgery)

BDS (Bachelor of Dental Surgery)

BAMS, BHMS, BUMS (आयुष कोर्सेस)

AIIMS और JIPMER जैसे टॉप मेडिकल संस्थानों में भी NEET स्कोर से दाखिला मिलेगा। ऑल इंडिया कोटा और राज्य कोटा की मेरिट लिस्ट में शामिल होने का मौका भी इसी स्कोर से मिलेगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism Course After 12th) आज के समय में एक शानदार विकल्प है, खासकर अगर आपको लिखने,...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵