back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बारिश के बाद भी वायु प्रदूषण से नहीं मिली राहत, देश की राजधानी दिल्ली की हवा अभी भी सबसे जहरीली

सोमवार सुबह-सुबह हुई बारिश से भी Delhi NCR के वायु प्रदूषण में कोई राहत नहीं मिली है। AQI.in के अनुसार, दिल्ली में आज वायु प्रदूषण देश के अन्य राज्यों से सबसे अधिक है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों यानी Delhi NCR में आज 23 दिसंबर 2024 की सुबह-सुबह कई जगहों में हल्की बारिश हुई। जिससे Delhi NCR के तापमान में गिरावट देखी गई। सुबह-सुबह अपने कार्यालयों आदि जगह के लिए निकलने वाले लोगों का ठंड से बुरा हाल था। लेकिन बारिश होने के बाद भी देश की राजधानी दिल्ली की हवा अभी भी सबसे ज्यादा जहरीली बनी रही।

बारिश के बाद भी दिल्ली-NCR का AQI खराब स्तर पर

AQI.in के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली का AQI सबसे खराब दर्ज किया गया था। खबर लिखने तक, Delhi का AQI 382 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी के अंतगर्त आता है। वहीं पूरे देश में सबसे कम AQI 49 चेन्नई का दर्ज किया गया है। इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि आज सुबह-सुबह Delhi NCR में हल्की बारिश भी हुई थी, जिससे AQI में भारी गिरावट आनी चाहिए थी, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली का AQI बहुत खराब स्तर में बना हुआ है।

वहीं AQI.in के अनुसार, NCR में भी आज हुई बारिश के बाद भी AQI पर ज्यादा कोई असर नहीं पड़ा है, गाजियाबाद में AQI 349 दर्ज किया गया है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। AQI.in के आज के डेटा के अनुसार , गाजियाबाद पूरे देश में वायु प्रदूषण के मामले में 5वें नंबर पर है। फरीदाबाद में AQI 323 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी के अंतगर्त आता है। गुरुग्राम का AQI 286 दर्ज किया गया है, जो कि खराब श्रेणी के अंतगर्त आता है। वहीं नोएडा का AQI 282 दर्ज किया गया है, जो कि खराब श्रेणी के अंतगर्त आता है।

AQI स्तरों को अलग अलग वर्गीकृत किया गया है

AQI स्तरों को अलग अलग वर्गीकृत किया गया है। 0-50 ‘अच्छा’ माना है। , 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’, 401-450 ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘गंभीर से भी अधिक गंभीर माना जाता है। इसके अनुसार ही AQI के स्तर को तय किया जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक की टेंशन खत्म! गुरुग्राम से दिल्ली और नोएडा के बीच उड़ेंगी एयर टैक्सियाँ; बदल जाएंगे शहरी सफर के नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और रोज ऑफिस के लिए लंबा सफर तय करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵