back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब गौ-तस्करों पर होगी सख्‍ती! बढ़ती वारदात को रोकने के लिए महाराष्‍ट्र सरकार ला रहीहै ये तगड़ा कानून

महाराष्ट्र सरकार अब गौ-तस्करी के आरोपियों से सख्‍ती से निपटेगी। इसके लिए एक कड़ा कानून आ रही है। जिसमें कि बढ़ती वारदात को रोक सकें। इसके लिए सरकार ने ऐलान कर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र सरकार ने गौ-तस्‍करी मामले में बड़ा ऐलान किया है। अब गौ-तस्‍करों से सख्‍ती से निपटा जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि, गौ-तस्करी की बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अब गौ-तस्करी के मामले में विशेष कार्रवाई की जाएगी, ताकि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

MCOCA तहत होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा, यदि कोई गौ-तस्कर गायों की तस्‍करी मामले में बार-बार पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत कार्रवाई की जाएगी। सीएम फडणवीस ने कहा कि, राज्य सरकार गौ-तस्करी के मामलों पर सख्‍ती से नजर रखी हुई है। और इस अपराध को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि, अगर कोई शख्‍स बार-बार ऐसे मामलों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ मकोका (MCOCA) जैसे सख्त कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/1902645871843684530

एमपी में भी लागू होगा ऐसा कानून

मध्य प्रदेश सरकार भी गौ-तस्करों के खिलाफ सख्‍त कानून बनाने पर कदम उठाया है। प्रदेश की मोहन सरकार ने एक नोटिफिकेशन भी निकाल था, पिछले साल मानसून सत्र में विधेयक लाया गया था, जो पारित हो गया था। इस विधेयक को राज्यपाल से अनुमति मिलते ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। वहीं, नए कानूनों के तहत राजस्थान में गौ-तस्करी के मामलों में दोषी पाए जाने पर आरेापी को सीधे 7 साल की सजा होगी।

हरियाणा पुलिस को भी मिल चुका पावर 

गौ-तस्‍करी मामले में हरियाणा पुलिस भी सख्‍त है। इस तरह के बढ़ते वारदात को लेकर एक कड़ा कानून लाई है। हरियाणा एक कड़ा गौवंश और गौसंवर्धन कानून बना चुका है। इस कानून में पुलिस अधिकारियों का पावर बढ़ाया गया है। पहले पुलिस सिर्फ SDM की मौजूदगी में ही गौ-मांस और वाहन को जब्त कर सकती थी, लेकिन नए प्रस्ताव के मुताबिक, हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर को भी गौ-मांस और वाहन जब्त करने की पावर मिल चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...