back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तिरुपति मंदिर प्रसाद विवाद को लेकर ओडिशा सरकार भी सतर्क, पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर लिया ये निर्णय

पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा है कि मंदिर में प्रसाद की तैयारी करने वाले सेवकों के साथ भी बैठक की जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तिरुपति मंदिर के प्रसाद ‘तिरुपति लड्डू’ बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले घी में पशुओं की चर्बी के आरोप लगने के बाद ओडिशा सरकार ने जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद में प्रयोग होने वाले घी की गुणवता की जांच का निर्णय लिया है। ओडिशा सरकार ने यह निर्णय 24 सितंबर 2024 को लिया है।

पुरी प्रशासन घी की गुणवत्ता की जांच करेगा

ओडिशा सरकार ने यह फैसला आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में लड्डू बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले घी में पशु की चर्बी के आरोप लगने के बाद लिया है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शिकायत मिलने के बाद तिरुपति मंदिर के घी की गुणवता की जांच के आदेश दिए थे।  जिसके सैंपल गुजरात स्थित पशुधन लैब को भेजे गए थे, जिसमे लैब ने घी में पशु चर्बी होने की पुष्टि की।

इसी घटना से सबक लेते हुए पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने जानकारी दी कि जगन्नाथ मंदिर में इस तरह के कोई आरोप नहीं है। लेकिन पुरी प्रशासन ‘कोठा भोग’ (देवताओं के लिए प्रसाद) और ‘बराड़ी भोग’ (ऑर्डर पर प्रसाद) को बनाने में प्रयोग किए किए जाने वाले घी की गुणवत्ता की जांच करेगा।

प्रसाद की तैयारी करने वाले सेवकों के साथ भी बैठक की जाएगी

पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा कि ओडिशा मिल्क फेडरेशन (ओमफेड) ही पुरी के जगन्नाथ मंदिर में घी की सप्लाई करता है। प्रशासन को अभी तक ओडिशा मिल्क फेडरेशन (ओमफेड) के घी में कोई मिलावट की खबर नहीं मिली है। लेकिन फिर भी ओडिशा मिल्क फेडरेशन (ओमफेड) के द्वारा सप्लाई किए जाने घी की गुणवत्ता की जांच का निर्णय लिया गया है।

पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा है कि मंदिर में प्रसाद की तैयारी करने वाले सेवकों के साथ भी बैठक की जाएगी। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद में प्रयोग किए जाने वाले घी में पशु की चर्बी के आरोप के बाद किसी न किसी तरह हर राज्य में सतर्कता बढ़ गई है। इसमें उत्तर प्रदेश अव्वल है, योगी आदित्यनाथ ने इस तरह के मामलों को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

नही मिलेगी बीड़ी, गुटखा! सिगरेट, इस राज्य सरकार ने लिया चौंकाने वाला फैसला, लागू हुए सख्त प्रतिबंध

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ओडिशा सरकार ने 22 जनवरी 2026 को तंबाकू उत्पादों पर बड़ा और सख्त कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बीड़ी, सिगरेट,...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵