back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किया बड़ा हमला, 900 आतंकियों को बनाया निशाना

6-7 मई की रात को भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 6-7 मई की रात को भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इन हमलों में करीब 900 आतंकियों को निशाना बनाया गया। ये कार्रवाई 15 दिन पहले कश्मीर के पहलगाम में हुए टूरिस्ट हमले का जवाब मानी जा रही है, जिसमें 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी।

कहां-कहां हुए हमले? कितने आतंकी मारे गए?

जहां आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया

बहावलपुर – 250 से ज्यादा आतंकी

मुरीदके – 120 से ज्यादा

मुजफ्फराबाद – 110-130

कोटली – 75-80

गुलपुर – 75-80

भिंबर – 60

चक अमरू – 70-80

सियालकोट – 100

किस संगठन का ठिकाना कहां था?

बहावलपुर (मरकज सुभान अल्लाह) – जैश-ए-मोहम्मद

मुरीदके (मरकज तैयबा) – लश्कर-ए-तैयबा

सियालकोट (महमूना जोया) – हिजबुल मुजाहिदीन

कोटली (मरकज अब्बास और मसकर राहील शाहिद) – जैश और हिजबुल दोनों

मुजफ्फराबाद (शवाई नल्ला और सैयदना बिलाल कैंप) – लश्कर और जैश

बरनाला (मरकज अहले हदीत) – लश्कर

सरजल (तहरा कलां) – जैश

भारतीय सेना का कहना है कि ये हमले पूरी तरह सटीक और केंद्रित थे। भारत ने कहा कि उसके पास पाकिस्तान स्थित आतंकियों की पहलगाम हमले में संलिप्तता के पक्के सबूत हैं।

दुनियाभर में भारत ने दी जानकारी

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिका के NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भारत की कार्रवाई की जानकारी दी। भारत ने कई देशों को बताया कि यह कार्रवाई आतंक के खिलाफ जरूरी और न्यायोचित थी।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को भी लगा झटका

हमले के बाद पाकिस्तान का स्टॉक मार्केट 7000 अंकों तक गिर गया। इससे वहां के निवेशकों को करोड़ों का नुकसान हुआ। भारत ने सिंधु जल संधि को रद्द करने का ऐलान किया है। पाकिस्तान की 80% खेती सिंधु जल पर निर्भर है। इससे वहां खाद्यान्न संकट और जल संकट गहराने की आशंका है। बिलावल भुट्टो ने कहा, “या तो पानी बहेगा या खून” — यह पाकिस्तान की बेचैनी का संकेत है। भारत ने पाकिस्तान से सभी तरह के व्यापार बंद कर दिए हैं और अटारी-वाघा बॉर्डर सील कर दिया है। साथ ही, भारत ने अपने एयर स्पेस को भी पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया है। भारत ने पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर से यह साफ हो गया है कि भारत अब आतंक के खिलाफ कोई भी कड़ा कदम उठाने से नहीं झिझकेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵