back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंडी पर आई आफत तो सांसद महोदया हुई नदारद! मंडी में भारी बारिश से हुई तबाही के बीच कंगना रनौत पर विपक्ष का हमला

अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत इस समय विपक्ष के निशाने पर आ गइ है। मंडी में बारिश की तबाही के बाद स्थानीय सांसद प्रभावित इलाकों के दौरे तक नही करने पहुंची हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जानेवाली एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत इस समय विपक्ष पार्टी के साथ-साथ अपनों के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, हिमाचल के मंडी में पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से तबाही देखने को मिल रही है। विपक्ष का कहना है कि, स्थानीय सांसद पीड़ितों से मिल तक नहीं रही हैं। उन्हें प्रभावित इलाकों का दौरा करना चाहिए। जाने पूरा मामला ? 

बता दें, मंडी में बारिश से तबाही वाले इलाको के दौरे को लेकर मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत घिरती हुई नजर आ रही है। सांसद कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर अपनी सफाई देते हुए कहा है कि, उन्हें इस पर अधिकारियों की मंजूरी का इंतजार है, वे जल्द से जल्द वहां पहुंचेगी। 

दरअसल, हिमाचल के मंडी में पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से तबाही देखने को मिल रही है, और इसी मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत है जिनके वहां के हालात ना जानने पहुंचने पर विपक्ष ने उन्हें आडें हाथों लेते हुए हमला बोला है। विपक्ष का कहना है कि स्थानीय सांसद पीड़ितों से मिल तक नहीं रही हैं। और जबकि, उन्हें अब तक प्रभावित इलाकों का दौरा करना चाहिए था। जिसपर इस बीच कंगना रनौत ने सफाई देते हुए अपने सोशल हैंडल एक्स पर लिखा है, हिमाचल में लगभग हर साल बाढ़ से होने वाली तबाही को देखना दिल दहला देने वाला होता है मैंनें सेराज और मंडी के अन्य इलाकों में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचने की कोशिश की लेकिन विपक्ष के सम्मानित नेता जयराम ठाकुर ने सलाह दी कि, जब तक संपर्क और प्रभावित इलाकों तक पहुंच बहाल नहीं हो जाती तब तक इंतजार करें। 

इस मुद्दे को लेकर आगे कंगना रनौत ने कहा, ”आज मंडी डीसी ने रेड अलर्ट भी जारी किया है, इस पर अधिकारियों की मंजूरी का इंतजार है, जल्द से जल्द वहां पहुंचूंगी धन्यवाद। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अभी तक वहां आने के लिए जयराम ठाकुर ने रोका है।”


जयराम ठाकुर ने क्या कहा था?


वहीं इस बात पर गुरुवार 3 जुलाई को बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें पत्रकार द्वारा सवाल किए जाने पर कि, कंगना रनौत मंडी के प्रभावित इलाकों से दूर क्यों हैं? इसपर जयराम ठाकुर ने कहा, “मुझे मालूम नहीं, उन्होंने ऐसा क्यों किया। हम लोग यहां हैं, मंडी के लोगों के साथ जीने-मरने के लिए ही हम यहां आएं है। और एक वो जिनको इसकी चिंता नहीं है, उनके बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता। 

‘कंगना रनौत को मंडी के लोगों की चिंता नहीं है’ 


गौरतलब है कि, जयराम ठाकुर के बयान के बाद ही कांग्रेस ने एक्स पर शेयर कर निशाना साधते हुए लिखा, सांसद कंगना रनौत को मंडी के लोगों की चिंता नहीं है ये हम नही बल्कि, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता जयराम ठाकुर कह रहे है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से लोग भीषण त्रासदी का सामना कर रहे है। लेकिन, मंडी की सांसद कंगना रनौत गायब हैं। 

मंडी ज़िले में बादल फटने की हृदयविदारक घटना 


वही इससे पहले 2 जुलाई को कंगना ने कहा था कि, मंडी ज़िले में बादल फटने की हृदयविदारक घटना बेहद पीड़ादायक है इस आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ, भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले लापता लोगों की सुरक्षित वापसी हो— यही प्रार्थना है। मैं हिमाचल सीएम से आग्रह करती हूं कि, राहत व बचाव कार्यों में वहां तेज़ी लाई जाएं और प्रभावितों को हर संभव सहायता बिना देर किए उपलब्ध हों।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...