back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलगाम अटैक का देवभूमि में हुआ असर, उत्तराखंड में कश्मीरी छात्रों को मिली खुली धमकी, अलर्ट हुई पुलिस

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घटना के बाद देहरादून में कश्मीरी छात्रों को तुरंत देवभूमि छोड़कर चले जाने की मिली धमकी। वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट पर कश्मीरी छात्रों ने सुरक्षा की मांग की है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद जहां देश में हर जगह इसके खिलाफ कारवाई की मांग हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ आतंकी हमले का खामियाजा देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों को भी भुगतना पड़ रहा है, ऐसा ही मामला अब उत्तराखंड के देहरादून से सामने आया है जहां सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट कश्मीरी छात्रों के खिलाफ देखने को मिले हैं। इसमें उन्हें तुरंत देवभूमि छोड़ कर चले जाने को कहा गया है।

कश्मीरी छात्रों के संपर्क में बने रहने के निर्देश दिए हैं

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले का खामियाजा अब कश्मीरी छात्रों को भी भुगतना पड़ रहा है, जिसके बाद हिंदू रक्षा दल संगठन ने धमकियां देते हुए देहरादून में रहने वाले कश्मीरी छात्रों को तुरंत देवभूमि छोड़कर चले जाने को कहा है। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के वायरल होने पर हुई है। इसे देखकर एक्शन में आई पुलिस विभिन्न थानों के प्रभारियों से आपस में बातचीत कर कश्मीरी छात्रों के संपर्क में बने रहने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून पुलिस अलर्ट

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद अधिकारियों और थानों के प्रभारियों से मीटिंग कर उन्हें अलर्ट रहने व कश्मीरी छात्रों के संपर्क में बने रहने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने हटवाए सोशल मीडिया पोस्ट

पहलगाम आतंकी हमले के सुरक्षा के मद्देनजर कश्मीरी छात्रों के शिक्षण संस्थानों, आवासों व पीजी में रह रहे मैनेजर को पुलिस द्वारा हिदायत दी गई है कि किसी भी असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी देर के तुरंत पुलिस से संपर्क करें। साथ ही दो दर्जन से अधिक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाएं। 

कश्मीरी छात्रों से मिले SSP

उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ से हिंदू रक्षा दल के सदस्यों द्वारा कश्मीरी छात्रों को दी गई खुली धमकी पर जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के संयोजक नसीर खुएहामी ने धमकियों पर एफआईआर दर्ज करवाया है जिसका पुलिस ने भरोसा देते हुए बताया है कि इसपर जल्द एक्शन लेते हुए गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं देहरादून एसएसपी के द्वारा वहां के आसपास क्षेत्रों में रह रहे कश्मीरी छात्रों से मिल उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...