back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ होकर चलने वाली मुंबई सेंट्रल-मंडुवाडीह एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के फेरे बढ़े

लखनऊ, 07 जून (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ होकर चलने वाली 09035 मुंबई सेंट्रल-मंडुवाडीह एक्सप्रेस, 09124 गाजीपुर सिटी-बलसाड़ एक्सप्रेस सहित कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लखनऊ होकर मुंबई जाने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। मुंबई-सेंट्रल मंडुवाडीह सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (09035) 08 और 11 जून को, मंडुवाडीह-दादर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (09036) 10 एवं 13 जून को बढ़े हुए फेरों के लिए चलाई जाएंगी। इसी तरह से बांद्रा-टर्मिनस गाजीपुर सिटी स्पेशल ट्रेन (09123) 07 जून को, गाजीपुर सिटी-बलसाड़ स्पेशल ट्रेन (09124) 09 जून को, बांद्रा टर्मिनस-मऊ स्पेशल ट्रेन (09099) 08 जून को और मऊ-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (09100) 10 जून को चलाई जाएंगी। इसके अलावा ऊधना- छपरा-ऊधना स्पेशल ट्रेन (09087/88) के रैक में भी परिवर्तन किया गया है। आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू रेलवे प्रशासन ने 02180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन स्पेशल ट्रेन का संचालन आगरा से सोमवार सुबह 6:31 बजे से शुरू कर दिया है। यह स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल और उन्नाव होते हुए दोपहर करीब 12:25 बजे लखनऊ जंक्शन पर पहुंचेगी। इसी तरह से 02179 लखनऊ-आगरा फोर्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ जंक्शन से अपराह्न 3:55 बजे किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन अब अगले आदेश तक अप-डाउन में सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक चलाई जाएगी। इससे लखनऊ से आगरा के बीच आवागमन करने में यात्रियों को आसानी होगी। ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यात्रियों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। हिन्दुस्थान समाचार /दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵