नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। BPSC की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितता के खिलाफ अनशन कर रहे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का छठे दिन भी अनशन जारी रहा। सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद जांच के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां दोपहर में आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। वहीं मेदांता अस्पताल में भर्ती पीके से BPSC अभ्यर्थियों के एक समूह ने बुधवार को मुलाकात की। उन सभी ने अनशन तोड़ने का अनुरोध किया। लेकिन प्रशांत किशोर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
फिलहाल वे आईसीयू में एडमिट हैं। प्रशांत किशोर ने यह कहते हुए अनुरोध को नकार दिया कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, अनशन तब तक जारी रहेगा। वहीं डॉक्टरों को कहना है कि अगर प्रशांत किशोर अनशन नहीं तोड़ते तो उनकी सेहत बिगड़ सकती है। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल वो स्टेबल हैं, उन्हें दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें डिहाइड्रेशन, इंफेक्शन की बार -बार शिकायत हो रही है।
सरकार के सामने रखा जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ जन सुराज पार्टी के नेता आज बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ कुछ BPSC अभ्यर्थी भी रहेंगे। इस परीक्षा को फिर से आयोजित कराने समेत अन्य मांगों को लेकर धांधली की जांच कराए जाने को लेकर सरकार के सामने रखा जाएगा।
बीते सोमवार को बिना शर्त जतानत मिलने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरा अनशन जारी था, और अब भी जारी रहेगा। आधी रात को बैठक तय कर मंगलवार को घोषणा करूंगा।
लेकिन उनकी अनशन अब भी जारी ही है।
और वहीं मंगलवार को प्रशांत किशोर के समर्थकों पर सिविल कोर्ट परिसर में हंगामा करने मामले में केस दर्ज कर मीडिया को संबोधित करने एक और FIR दर्ज कर दी गई । अभी फिलहाल प्रशांत किशोर मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। लेकिन उनकी अनशन अब भी जारी ही है।





