back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गिर जंगल में टाइगर सफारी का PM मोदी ने लिया आनंद, एशियाई शेरों के संरक्षण के लिए 2,900 करोड़ की योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित गिर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद लिया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (3 मार्च) को विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित गिर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद लिया। उन्होंने एशियाई शेरों को करीब से देखा और उनके संरक्षण के लिए चल रही परियोजनाओं का जायजा लिया।

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे मोदी

पीएम मोदी रविवार 2 मार्च की शाम सोमनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सासण में स्थित वन अतिथि गृह सिंह सदन में रात्रि विश्राम किया और सुबह जंगल सफारी के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ कुछ मंत्री और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। गिर अभयारण्य के मुख्यालय सासण गिर में पीएम मोदी राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की सातवीं बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इस बैठक में सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सचिव, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और मुख्य वन्यजीव वार्डन सहित कुल 47 सदस्य शामिल होंगे।इस बैठक में भारत में वन्यजीव संरक्षण को लेकर कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है। बैठक के बाद प्रधानमंत्री सासण में महिला वन कर्मचारियों से भी मुलाकात करेंगे और उनके अनुभवों को साझ करेंगे।

[EMBED]

प्रोजेक्ट लॉयन के लिए 2,900 करोड़ रुपए की मंजूरी

एशियाई शेरों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने ‘प्रोजेक्ट लॉयन’ के तहत 2,900 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान में एशियाई शेर गुजरात के नौ जिलों के 53 तालुकों में लगभग 30,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में निवास करते हैं। इस परियोजना के तहत शेरों के संरक्षण, उनकी सुरक्षा और उनके लिए बेहतर आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। शेरों और अन्य वन्यजीवों की देखभाल और इलाज के लिए जूनागढ़ जिले के न्यू पिपल्या में एक राष्ट्रीय रेफरल केंद्र स्थापित किया जा रहा है। यह केंद्र 20.24 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा और वन्यजीवों के चिकित्सीय निदान और बीमारियों से बचाव में मदद करेगा। इसके अलावा, सासण गिर में वन्यजीव निगरानी के लिए एक उच्च तकनीक से युक्त निगरानी केंद्र और एक अत्याधुनिक अस्पताल भी स्थापित किया गया है, जिससे घायल या बीमार जानवरों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

रिलायंस के ‘वनतारा’ बचाव केंद्र का भी दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रिलायंस जामनगर रिफाइनरी परिसर में स्थित पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र ‘वनतारा’ का भी दौरा किया। यह केंद्र उन हाथियों और वन्यजीवों के कल्याण के लिए समर्पित है, जिन्हें दुर्व्यवहार और शोषण से बचाया गया है।‘वनतारा’ केंद्र में इन जानवरों को शरण, पुनर्वास और चिकित्सा देखभाल दी जाती है। पीएम मोदी ने यहां की व्यवस्थाओं को देखा और वन्यजीव संरक्षण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी का यह दौरा वन्यजीव संरक्षण की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार द्वारा प्रोजेक्ट लॉयन के तहत उठाए गए कदम न केवल एशियाई शेरों की सुरक्षा को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे वन्यजीव पारिस्थितिकी तंत्र को भी सुरक्षित बनाएंगे। वन्यजीव संरक्षण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए ये कदम निश्चित रूप से पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...