back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘काशी मेरी है और मैं काशी का हूं’ PM मोदी भावुक होकर बोले- वाराणसी के प्रेम का कर्जदार हूं

PM मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट से वे हेलिकॉप्टर के जरिए मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पहुंचे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट से वे हेलिकॉप्टर के जरिए मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लगभग 39 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी और तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए।

ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले के विचारों को आगे बढ़ा रहे: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती है। उन्होंने सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर जीवन भर महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक कल्याण के लिए काम किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सोच और आंदोलन को आज की सरकार आगे बढ़ा रही है।

काशी अब सिर्फ पुरातन नहीं, प्रगतिशील भी है

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की काशी सिर्फ एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे का केंद्र भी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल से जुड़ी सुविधाएं दी जा रही हैं। ये योजनाएं पूर्वांचल को विकसित बनाने की दिशा में मील का पत्थर हैं।

काशी के हर निवासी को मिलेगा फायदा

पीएम ने कहा कि इन विकास योजनाओं से काशी के हर निवासी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, “काशी हमार हौ, हम काशी के हौ। हम ई प्रेम के कर्जदार हौ।” उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन का सौभाग्य मिलने की भी बात कही और काशी के विकास को ‘विकास का उत्सव’ बताया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान भारत कार्ड सौंपे। साथ ही तीन जीआई जियोग्राफिकल इंडिकेशन उत्पादों को प्रमाणपत्र भी दिए गए, जिससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी।

सीएम योगी ने पीएम का किया स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों लगभग 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को जीआई टैग में देश में पहले स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी ने आधुनिक विरासत को सहेजा है और भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए कदम बढ़ाए हैं। यह शहर आज विकास और संस्कृति का संगम बन चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...