back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Russia और यूक्रेन युद्ध के बीच पहली बार इस दिन रूस जाएंगे पीएम मोदी, ऑस्ट्रिया की भी करेंगे यात्रा

PM Modi Russia Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द रूसी संघ और ऑस्ट्रिया गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करने जा रहें है। प्रधानमंत्री मोदी के इस यात्रा की तारीख विदेश मंत्रालय ने जारी कर दी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द रूसी संघ और ऑस्ट्रिया गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करने जा रहें है। प्रधानमंत्री मोदी के इस यात्रा की तारीख विदेश मंत्रालय ने जारी कर दी हैं। विदेश मंत्रालय कि ओर से जारी जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 8 से 9 जुलाई के दौरान रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मास्को में रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 09-10 जुलाई 2024 के दौरान ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगे। 

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी का पहला रूस दौरा

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा से दोनों देशों के नेता बहुआयामी संबंधों की सम्पूर्ण समीक्षा करेंगे और आपसी हित के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार रखेंगे। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बाद यह पीएम मोदी का पहला रूस दौरा हैं। बयान में कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन परंपरागत रूप से मैत्रीपूर्ण रूसी-भारतीय संबंधों के आगे विकास की संभावनाओं के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय एजेंडे के प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

ऑस्ट्रिया की भी यात्रा करेंगे पीएम मोदी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 09-10 जुलाई 2024 को ऑस्ट्रिया की भी यात्रा करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा 41 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ऑस्ट्रिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ भी बातचीत करेंगे। इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी मॉस्को और वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे।

रूस दौरे पर आखिरी बार 2019 में गए थे पीएम मोदी

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार 2019 में रूस का दौरा किया था। इस यात्रा में पीएम मोदी ने व्लादिवोस्तोक में पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। मॉस्को की पीएम मोदी की आखिरी आधिकारिक यात्रा 2015 में हुई थी। और पुतिन की भारत की आखिरी यात्रा 2021 में हुई थी। उसके बाद में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होने की वजह से दोनों देशों के नेताओं की बीच कोई यात्रा नहीं हुई। अब इस यात्रा का विशेष महत्व है क्योंकि यह प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी बार चुने जाने के बाद पहली रूस यात्रा होने वाली हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंजिया ने कहा था कि पीएम मोदी की इस यात्रा से कई अहम संदेश निकलेंगे और दोनों देशों के बीच संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर AAP ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵