back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्‍ली में CM और मंत्रियों के महंगे फोन पर सियासत, सरकार को देनी पड़ी सफाई, कहा- ‘ये चलता फिरता ऑफिस’

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने इसको लेकर गुरुवार (17 जुलाई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर निशाना साधा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए लाखों के खरीदे गए मोबाइल फोन पर सियासत शुरु हो गई है। हाल ही में सीएम और मंत्रियों के के लिए लाखों रुपये के मोबाइल फोल वाले आदेश पर दिल्ली सरकार ने सफाई दी है। सरकार के मंत्री आशीष सूद ने इसको लेकर गुरुवार (17 जुलाई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर निशाना साधा। 

मंत्री आशीष सूद ने कहा, “AAP ने खुद ही कहा है कि उनके नेताओं को कुछ काम नहीं हैं, इनको काम चाहिए इसीलिए रोज मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर आरोप लगाते रहते हैं। आज AAP की टिप्पणी का जवाब देने के लिए बाध्य नही हैं। क्योंकि वह व्यक्तिगत नहीं हैं वह ईमानदारी से काम करती हुई सरकार पर है।

‘जवाब देना जरूरी’

उन्होंने कहा, हमें काम करना है इसलिए हमने कभी जवाब नहीं दिया लेकिन दो दिन पहले दी गई टिप्पणी हमारी सरकार के ऊपर थी। सरकार के मंत्री फोन को लेकर बहुत ज्यादा पैसे खर्च रहे हैं यह आरोप लगाया गया। इस आरोप का जवाब देना चाहिए। 

‘मोबाइल पर होता है सरकारी काम’

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने यह भी कहा कि, “मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मोबाइल फोन पर सरकार का काम करते हैं। हमें जवाब देने की जरूरत नहीं है। मगर इनकी असलियत खोलने के लिए इस मोबाइल के विषय पर बात करनी जरूरी है। AAP के नेता ही अरविंद केजरीवाल की बखिया उधेड़ने के लिए ऐसे मुद्दे छोड़ देते हैं ताकि हम उनकी सच्चाई सामने लेकर आएं।” 

सर्कुलर में किया बड़ा बदलाव 

आशीष सूद ने आगे कहा, “साल 2013 का सर्कुलर था उसमें बढ़ोतरी करके डेढ़ लाख किया गया है। 2013 से 2025 में इसमें ओर बदलाव किया गया। CPI के आधार पर जो बदलना चाहिए था वह बढ़ा दिया गया। सिर्फ हमारे एक ही मंत्री में पैसा क्लेम किया है बाकी तो किसी ने किया भी नहीं।”  

‘केजरीवाल ने खरीदे थे चार फोन’

इस मामले में मंत्री ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथ लिया। निशाना साधते हुए कहा कि “आप के बेरोजगार नेता केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को दिखाने के लिए ऐसे मुद्दे उठाकर लेकर आते हैं। मोबाइल एक जरूरत है। जनप्रतिनिधि के लिए मोबाइल एक चलता फिरता ऑफिस है। पहला फोन उन्होंने 81000 का लिया जबकि लिमिट सिर्फ 50000 रुपये की थी। दूसरा फोन 1,63,000 का फोन लिया। जबकि अनुमति थी 50000 की थी।”  ऐसे ही कुल 4 मोबाईल अरविंद केजरीवाल ने खरीदे थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें उपनेता के पद से हटा दिया है। पार्टी...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵