back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Prashant Kishor: मानहानि केस में प्रशांत किशोर का पहला रिएक्‍शन, दी खुली चुनौती, कहा- ‘डराने वाला कोई पैदा नही

सीएम नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी ने हाल ही में जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सीएम नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी ने हाल ही में जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले पर प्रशांत किशोर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होने मंगलवार (03 जून, 2025) को मीडिया से बातचीत में कहा कि हमको मानहानि, मुकदमा और FIR से डराने वाला कोई पैदा नहीं लिया है। 

पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि, आप जिनका (अशोक चौधरी) नाम ले रहे हैं वो जितनी बार चाहें उतनी बार मानहानि कर दें, जाकर FIR कर दें। प्रशांत किशोर किसी से डरने वाला दिखता है? हम कोई बालू माफिया हैं? हम शराब का धंधा करते हैं? किसी सरकारी पद पर हैं? डंके की चोट पर 3 साल से बिहार में अभियान चला रहे है। 

हम अकेले घूमते है और देख लीजिए आपके सामने आए हैं, एक भी पुलिस वाला हमारे साथ नहीं है। जिस बिहार में मुखिया बनने के बाद चार गनमैन लेकर घूमता है सुरक्षा के नाम पर, उसी बिहार में तीन साल से पैदल चल रहे हैं और हमको एक भी कुत्ता नहीं काटा।”

‘हमने किसी का एक रुपया भी नहीं लिया’

प्रशांत ने आगे कहा कि कोई बिहार में खड़ा होकर नहीं कह सकता है कि प्रशांत किशोर ने एक रुपया भी किसी से लिया है। कोई नहीं कह सकता है कि हमने कुछ गलत किया हो, कोई नहीं कह सकता है कि हम जाकर किसी के साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। हम गलत है ही नही तो हम क्‍यों डरे, हमें इन बातों डर नही लगता है। 

किसी की हिम्‍मत हुई केस करने की?

पीके ने आगे कहा, “हमने कहा कि BPSC से नौकरी बेची जा रही है। उन लोगों ने भी कहा था कि मानहानि का मुकदमा करेंगे। नोटिस भेजा। हिम्मत हुई मानहानि का केस करने का? कौन नहीं जानता है कि यहां सरकारी नौकरी बिकती है। यह सब कहने पर केस दर्ज हो जाए तो सारे पत्रकारों पर मामला दर्ज होना चाहिए”

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵