back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP GIS 2023: 30 लाख करोड़ रुपये का निवेश, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे इसका शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना में जीआईएस-2023 का आगाज होगा। इस समिट के माध्यम से 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।

लखनऊ, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस)-2023 का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समापन समारोह (12 फरवरी) की मुख्य अतिथि होंगी। देश-दुनिया के निवेशकों के इस तीन दिवसीय महाकंभ में 22 केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश की प्रगति के संदर्भ में डबल इंजन सरकार के विजन को साझा करेंगे।

वृंदावन योजना में जीआईएस-2023 का आगाज, 30 लाख करोड़ रुपये का निवेश

राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना में जीआईएस-2023 का आगाज होगा। इस समिट के माध्यम से 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। अलग-अलग सत्रों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, कपड़ामंत्री स्मृति इरानी, नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आदि सरकार की नीतियों से निवेशकों को अवगत कराएंगे।

विदेश से भी 7.12 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित

रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी, टाटा संस के के चंद्रशेखरन, बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा जैसी हस्तियां निवेशकों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें 40 देशों के 400 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। विदेश से भी 7.12 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

INPUT- HINDUSTHAN SAMACHAR

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में कैबिनेट विस्तार की तैयारी, तीसरे उपमुख्यमंत्री समेत छह नए मंत्रियों की संभावना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़ हो गई हैं। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵