back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फर्जी इकरारनामे की रजिस्ट्री कराने के आरोप में अधिवक्ता की पिटाई

मीरजापुर, 07 जून (हि.स.)। फर्जी इकरारनामे की रजिस्ट्री कराने को लेकर क्रेता पक्ष के लोगों ने सोमवार को मड़िहान तहसील के एक अधिवक्ता की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। हालांकि अधिवक्ता मौके से फरार हो गया। पटेहरा गांव निवासी रामकेश सिंह की गांव में भूमि है। इसमें से एक बीघा भूमि का इकरारनामा करने के लिए वह अधिवक्ता के चेंबर में पहुंचा और कागजात तैयार किए गए, इसके बाद रजिस्ट्री ऑफिस में इकरारनामा भी हो गया। तब तक क्रेता के स्वजन भी तहसील में पहुंच गए और शक होने पर अभिलेख मांगने लगे। जिस पर अधिवक्ता आनाकानी करने लगा। शक गहराने पर परिजन रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचकर नकल ली तो पता चला कि एक बीघे की जगह दो बीघे का इकरारनामा करा लिया गया। इसी बात से नाराज लोगों ने अधिवक्ता की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित किसान रामकेश सिंह ने मड़िहान थाने में तहरीर देकर विक्रेता और अधिवक्ता के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

थलपति विजय की Jana Nayag को आखिरकार मिला UA सर्टिफिकेट, मद्रास हाई कोर्ट ने सेंसर विवाद पर सुनाया बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मद्रास हाई कोर्ट ने थलपति विजय की आने वाली फिल्म 'जना नायकन' के सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के खिलाफ दायर याचिका...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵