back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कहर बरपाते कोरोना के बीच पंजाब सरकार सख्त, एडवाइजरी जारी कर मॉस्क लगाना जरूरी किया

देश भर के कई राज्‍यों में लगातार नए कोविड के मामले सामने आ रहे हैं। इसे ध्‍यान में रखते हुए अब पंजाब सरकार ने भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देशभर में कोविड-19 के नए संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे है। बढ़ते मामलो को लेकर सरकार की चिंता बढ़ गई है। इसे ध्‍यान में रखते हुए पंजाब सरकार अलर्ट हो गई है। इसीलिए अब पंजाब सरकार ने भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है।

सरकार ने अपनी एडवाइजरी में खासतौर पर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। पंजाब सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि भीड़भाड़ वाली जगहो पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके अलावा, लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की गई है। वहीं, अगर किसी को खांसी या बुखार जैसी शिकायत हो तो वह स्वयं आइसोलेशन में रहकर इलाज कराए और दूसरों से संपर्क से बचे।

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों को खासतौर पर अलर्ट रहने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं और मास्क व सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करने को कहा गया है, साथ ही लोगों को खांसते या छींकते समय मुंह ढकने, हाथों को बार-बार धोने और सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

हालांकि, राज्य सरकार ने अभी किसी प्रकार की सख्‍ती या लॉकडाउन जैसे कदम नही उठाएं है, लेकिन आने वाले दिनों में संक्रमण के मामले बढ़ने से अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं। सरकार ने कहा है कि फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात ही बचाव है। इसलिए आमजन से सहयोग की अपील की जा रही है।

कोरोना को लेकर देश में क्‍या हालात 

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 7400 पहुंच गए हैं। देश में कुल एक्टिव केस 7400 हैं।

कोविड मामलों को लेकर राज्यों में क्या हैं हालात?

इसके अलावा, राज्यों पर नजर डाले तो सबसे ज्यादा एक्टिव केस गुजरात में हैं, यहां आकंड़ा 1437 है। वहीं, दिल्ली में 672 केस एक्टिव हैं। इसके अलावा, केरल में 2109 और महाराष्ट्र में 613 कोरोना केस एक्टिव हैं। राजस्थान में 180, तमिलनाडु में 232, उत्तर प्रदेश में 248, पश्चिम बंगाल में 747, कर्नाटक में 527, मध्य प्रदेश में 120, हरियाणा में 97 और आंध्र प्रदेश में 102 केस एक्टिव हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मनरेगा में किए बदलाव के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश, बताया दलित और गरीब विरोधी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब विधानसभा में मनरेगा (MNREGA) में किए गए बदलावों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। 30 दिसंबर को बुलाए गए...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵