back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलवे ने लोअर बर्थ में बैठे यात्री पर अपर बर्थ गिरने के कारण हुई मौत पर कहा- सीट नहीं थी खराब

Indian Railway: दरअसल ये हादसा पिछले हफ्ते 62 वर्षीय अली खान के साथ हुआ था, जो एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मिलेनियम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12645) में सफर कर रहे थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय रेलवे ने 26 जून 2024 को एक यात्री जो केरल से नई दिल्ली जा रहे थे, लेकिन यात्रा के दौरान उनके ऊपर अपर बर्थ गिरने से मौत हो जाने की मीडिया की खबर को लेकर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। दरअसल ये हादसा पिछले हफ्ते 62 वर्षीय अली खान के साथ हुआ था, जो एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मिलेनियम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12645) में सफर कर रहे थे। 

लेकिन ईलाज के दौरान 62 वर्षीय अली खान की मौत हो जाती है

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार 62 वर्षीय अली खान लोअर बर्थ पर आराम कर रहे थे, यात्रा के दौरान अपर बर्थ उनके ऊपर गिर जाती है। अपर बर्थ में एक अन्य यात्री बैठा हुआ था। जिसकी वजह से 62 वर्षीय अली खान को गंभीर चोटें आ जाती हैं। जिसके बाद रेलवे तत्परता बरतते हुए उन्हें हैदराबाद में एक अस्पताल में भर्ती करातें हैं, जहां उनकी सर्जरी भी की जाती है, लेकिन ईलाज के दौरान 62 वर्षीय अली खान की मौत हो जाती है। 

62 वर्षीय अली खान की मौत खराब अपर बर्थ के कारण नहीं हुई थी

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इतने दिन बीत जाने के बाद भारतीय रेलवे ने इस हादसे को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया है। भारतीय रेलवे का कहना है कि 62 वर्षीय अली खान की मौत खराब अपर बर्थ के कारण नहीं हुई थी। रेलवे ने कहा कि उनके अधिकारियों ने उस बर्थ की जांच की है। जिससे पता चला कि अपर बर्थ में बैठे यात्री ने अपर बर्थ को चेन से ठीक से नहीं लॉक किया था। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। 

रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान से स्पष्ट किया

इस बात को रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान से स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि “62 वर्षीय अली खान सीट नंबर 57 (लोअर बर्थ) एस6 कोच में सफर कर रहे थे। लेकिन ऊपरी बर्थ में बैठे यात्री ने ऊपरी बर्थ की चेन को ठीक से लॉक नहीं कर रखा था। जिसकी वजह से ऊपरी बर्थ में बैठा यात्री लोअर बर्थ में आराम कर रहे यात्री अली खान के ऊपर बर्थ के साथ गिर गया। जैसे ही रामगुंडम स्टेशन पर शाम 6.34 बजे रेलवे स्टाफ को इस हादसे की सूचना मिली तो स्टेशन मास्टर ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और यात्री को अस्पताल में भर्ती करवाया।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...