back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्‍ली-NCR में कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट, तापमान में भारी गिरावट, जानें अन्‍य राज्‍यों का हाल

मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली-NCR में आज कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। जबकि सोमवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और शीत लहर से जूझ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग इलाकों में हल्‍की से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR में पिछले कई दिनों से जारी शीतलहर के बीच अब कोहरा कहर ढा रहा है। हालांकि रविवार से कोहरा कम होना शुरू हो जाएगा। लेकिन आज सुबह कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। जबकि सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 जनवरी को तथा बिहार में 5 जनवरी तक तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज रविवार को दिल्‍ली-एनसीआर में कोहरा रहने का अनुमान जताया है। हालांकि अधिकांश जगहों पर मध्यम कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर घना कोहरा भी रह सकता है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 जनवरी को सुबह हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसी के साथ मध्यम कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान गिरकर 16 डिग्री तक रह जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है। हालांकि 7 से 10 जनवरी के बीच कोहरे से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री और न्यूनतम 5 से 9 डिग्री तक रह सकता है।

दिल्ली में AQI लगातार तीसरे दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 

राष्ट्रीय राजधानी रविवार को लगातार तीसरे दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, कोहरे के कारण कम दृश्यता के बीच सुबह 7 बजे समग्र AQI 377 दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक की मामूली वृद्धि और अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 से 21 डिग्री सेल्सियस और 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश

IMD के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, जो दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तथा निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर पाकिस्तान से सटे हुए चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है, के कारण 6 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, 5 और 6 जनवरी को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ जैसे उत्तरी राज्यों में भारी बारिश/बर्फबारी के कारण दैनिक जीवन में बाधा आने की संभावना है। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत प्रभावित होने की संभावना है जिसके कारण 10 से 12 जनवरी तक बारिश हो सकती है।

घने कोहरे की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, 6 और 7 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में देर रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 6 जनवरी तक उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

मछुआरों को आज मन्नार की खाड़ी, ओमान तट, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के दक्षिणी हिस्सों में जाने से सावधान किया गया है। उन्हें 6 जनवरी तक सोमालिया तट, पश्चिम-मध्य अरब सागर के पश्चिमी हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर से दूर रहने की भी सलाह दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...