back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजा भैया ने वक्फ बोर्ड पर की पीएम मोदी की सराहना, Waqf Bill 2024 को दिया अपना समर्थन

कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया ने पीएम मोदी के वक्फ बिल को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को वक्फ बिल लाने के लिए धन्यवाद कहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (MLA Raja Bhaiya) ने एक बार फिर पीएम मोदी की नीतियों व उनके निर्णयों का समर्थन किया है। उन्होंने मोदी सरकार के द्वारा लाए गए नये वक्फ विधेयक (Waqf Bill 2024) की सराहना की है। राजा भैया ने कहा कि वक्फ बोर्ड के पास इतनी अधिक ताकत होना भारत के लिए घातक है। उन्होंने पीएम मोदी को वक्फ बिल लाने के लिए धन्यवाद कहा है।

राजकोट प्रवास के दौरान राजा भैया ने कही ये बातें

दरअसल राजा भैया पिछले दिनों गुजरात के राजकोट में प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने राजकोट के महाराजा मांधाता सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड को इतनी ताकत देना राष्ट्रीय चिंता का विषय है। बकौल राजा भैया- भारत को छोड़कर दुनिया के किसी भी देश में वक्फ बोर्ड जैसी संस्था नहीं है। इसलिए भारत में भी इसको लेकर बहस नहीं होनी चाहिये।

वक्फ बोर्ड को इतनी ज्यादा शक्तियां देना संविधान के लिए बड़ी चुनौती

कार्यक्रम में राजा भैया ने 2013 में यूपीए सरकार के द्वारा लाए गए वक्फ बोर्ड की शक्तियों में किए गए विस्तार पर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसे एकतरफा और विशेष ताकत बताते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड को इतनी ताकत देना देश के लिए घातक है। राजा भैया ने कहा कि वक्फ बोर्ड का मौजूदा स्वरूप और उसकी शक्तियां भारतीय समाज और संविधान के लिए बड़ी चुनौती है।

वक्फ बोर्ड की शक्तियों को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरा

राजा भैया ने वक्फ बोर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड की शक्ति का दायरा इतना बड़ा है कि वो बिना किसी न्यायिक हस्तक्षेप के किसी भी जमीन पर अपना दावा ठोंक सकता है और उन संपत्तियों को अपने अधीन कर सकता है। कुंडा के विधायक ने वक्फ एक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड को जो अधिकार दिए गए हैं वो सामान्य नागरिक अधिकारों के विपरीत हैं। वक्फ बोर्ड के समर्थन में कुछ मौलाना मोबाइल के जरिये समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। जो यह बताता है कि स्थिति कितनी गंभीर है। यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रिय सुरक्षा का भी मुद्दा है।

पीएम मोदी की सराहना की

इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए राजा भैया ने कहा कि पीएम मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड की शक्तियों पर नियंत्रण लगाने के लिए जो कदम उठाए हैं, वो काबिले तारीफ है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के द्वारा यह एक कठिन निर्णय लिया गया है और उसे लागू करना और ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा। लेकिन हमें उनपर भरोसा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी ने लगाया दबाव में वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप, EC बोला- घर पर नहीं मिलीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...