back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ration Card Process: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी! यूपी में इन महिलाओं को मिली बड़ी राहत

उत्‍तरप्रदेश में राशन कार्ड धारक विवाहित महिलाओं को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक बड़ी राहत दी है। कार्ड से नाम जुड़वाने और हटवाने की प्रक्रिया को और भी सरल किया जा रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तरप्रदेश में राशन कार्ड धारक विवाहित महिलाओं को योगी सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। अब राशन कार्ड धारकों को नाम कटवाने या जुड़ावने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। देश में गरीबों और अतिपिछड़े वर्ग के लिए राशन कार्ड एक अहम दस्‍तावेज बना चुका है। इस कार्ड से गरीब और जरूरतमंद पर‍िवारों को सस्ते दाम पर अनाज और जरूरी चीजें उपलब्‍ध कराई जाती है। लेकिन अब इस लेकर बड़ी जानकारी सामने आई आई है। जो आपके काम की हो सकती है। 

योगी सरकार ने विवाहित महिलाओं एक बड़ी राहत दी है

 

केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन योजना की अवधि को बढ़ाकर 2029 तक के लि‍ए कर द‍िया है।। ऐसे में पात्र लोग इसके जर‍िये मुफ्त में भी राशन हास‍िल कर सकते है। वही, इस बीच राशन कार्ड धारकों के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विवाहित महिलाओं एक बड़ी राहत दी है। 

नाम हटवाना और जुड़वाना हुआ आसान 

अब शादी के बाद विवाहित महिलाओं अपने मायके से ससुराल जाने पर राशन कार्ड में अपना नाम आसानी से जुड़वा सकती हैं। पहले इसे करने के लिए कई दस्‍तावेज जमा करने और सरकारी दफ्तर के चक्‍कर लगाने पड़ते थे। लेकिन योगी सरकार ने इन चीजों को आसान बना दिया है। अब शादी के बाद विवाहित महिलाएं के नाम राशन कार्ड में ऑटोमेटिक जुड़ जाएगा। मायके के राशन कार्ड से नाम हटाने की प्रक्रिया के दौरान ही नए पते पर नाम दर्ज किया जाएगा। 

आसानी से होगा समाधान 

इससे पहले शादी के बाद मायके से जाकर ससुराल के राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ती थी लेकिन इसे सरकार आसान बना रही है। अब इस समस्या से निजात पाने के लिए खाद्य विभाग नया प्रयोग करने जा रहा है। दरअसल, खाद्य विभाग सॉफ्टवेयर में जरुरी बदलाव करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अधिकतम 15.23 करोड़ लोगों (यूनिट) को योजना का लाभ दिया जाना है।

नए सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है विभाग

खाद्य विभाग अपने इस सॉफ्टवेयर में जरुरी बदलाव कर रहा है। ताकि, लड़कियों के मायके से जाने के बाद ससुराल में उनका नाम राशन कार्ड में जोड़ा जा सके। यह पूरी प्रकिया सॉफ्टवेयर के माध्‍यम से ऑनलाइन पूरी की जा सकती है। इस बदलाव के बाद कार्डधारकों को सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

गोरखपुर से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे रवि किशन? CM योगी के बयान से बढ़ी चर्चा, बोले- महिला हो सकती है उम्मीदवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सांसद Ravi Kishan को लेकर ऐसा बयान...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵