back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश के इन राज्यों में भीषण गर्मी-लू का रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश के भी आसार; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

देश के कई राज्यों में राज्यों में भीषण गर्मी दस्तक दे चुकी है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी दस्तक दे चुकी है। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी-लू का रेड अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी है। इसके असर से जहां 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी तूफान और बारिश, बर्फबारी होगी। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, 9 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया कि देश में सबसे ज्यादा गर्मी ओडिशा में पड़ सकती है। राज्य में अभी से तापमान 40 डिग्री से ज्यादा चल रहा है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की कई इलाकों में भीषण गर्मी का तौर शुरू होने वाला है। दिल्ली-NCR में अगले हफ्ते से तेज गर्मी का एहसास होने लगेगा। आज 17 मार्च को राजधानी में आसमान साफ है और हवाएं भी नहीं चल रहीं। कल 18 मार्च को हल्के बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में आज सुबह अधिकतत तापमान 28.56 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 17.05 °C और 31.29 °C रहने के आसार हैं। सूरज सुबह 6:28 बजे उदित हुआ और शाम 6:30 बजे अस्त होगा। बीते दिन राजधानी में अधिकतम तापमान 31.9 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा।

देश में ताजा मौसमी हाल

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र पर समुद्र तल से ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है, जिसके चलते हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं, पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। 

तेज गर्मी को लेकर इन राज्यों में अलर्ट 

 मौसम को लेकर IMD के ताजा अपडेट दिया है। वही, ओडिशा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। पूरे राज्य में खासकर पश्चिमी हिस्से में हीट वेव यानी लू चलने की संभावना जताई गई है। ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में रात में गर्म मौसम रह सकता है। अगले 2 दिन इसी तरह का मौसम रहने की आशंका है। इसके अलावा झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भीषण गर्मी की स्थिति रहने की संभावना है। 

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिन अरुणाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड में गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अगले 5 दिन में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। सिक्किम में गरज, चमक, ओलावृष्टि और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

20 से 23 मार्च तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना

वहीं, उत्तरी राज्यों की हाल जाने तो यहां पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) से चल सकती हैं। 20 से 23 मार्च के दौरान पूर्वी मध्य भारत में गरज, चमक और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵