back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल-14 : चेन्नई ने बेंगलोर को 69 रनों से हराया

मुम्बई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-14 के अपने पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 69 रनों से हरा दिया। इस जीत ने सुपर किंग्स को अंक तालिका में आठ अंकों बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टॉप पर पहुंचा दिया है। इस सीजन में चेन्नई की यह चौथी जीत है जबकि बेंगलोर को पहली हार मिली है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 191 रन बनाए। इसमें रवींद्र जडेजा के 28 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से बनाए गए नाबाद 62 तथा फाफ दू प्लेसिस के 50 रन शामिल हैं। बेंगलोर की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि युजवेंद्र चहल को एक सफलता मिली। जवाब मे खेलने उतरी बेंगलोर की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 20 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 122 रन बना ही सकी। उसकी ओर से देवदत्त पडीकल ने सबसे अधिक 34 रन बनाए जबकि ग्लैन मैक्सवेल के बल्ले से 22 रन निकले। चेन्नई की ओर से जडेजा ने तीन विकेट लिए जबकि इमरान ताहिर को दो सफलता मिली। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर किसी की नजर है, और इसी बीच कल रात खेले गए RR...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵