back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

6 महीने में PoK भारत का होगा – सौरभ भारद्वाज ने सीजफायर पर उठाए सवाल, याद दिलाया CM योगी का वादा

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम पर सवाल खड़े किए और इसे बीजेपी के पुराने वादों से धोखा बताया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम (Ceasefire) पर सवाल खड़े किए और इसे बीजेपी के पुराने वादों से धोखा बताया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब भारत की सेना पाकिस्तान पर भारी पड़ रही थी, तब अचानक युद्धविराम क्यों कर लिया गया? उन्होंने पूछा, “जब पाकिस्तान घबराया हुआ था, और भारत की सेना आगे बढ़ रही थी, तब पीछे क्यों हटे? पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमें छू भी नहीं पा रहे थे।”उन्होंने यह भी जोड़ा कि बीजेपी नेताओं के पुराने बयानों में कहा गया था कि अगर कुछ और दिन लड़ाई चलती, तो PoK (पाक अधिकृत कश्मीर) भारत का हिस्सा बन जाता।

योगी के पुराने वादों की दिलाई याद

सौरभ भारद्वाज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक पुराने भाषण का वीडियो दिखाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं, तो 6 महीने में PoK भारत में शामिल होगा। इस पर तंज कसते हुए भारद्वाज बोले, “अब तो 6 महीने से ज्यादा वक्त हो गया है, लेकिन PoK तो दूर, उल्टा सीजफायर हो गया।

‘PoK का मौका गवां दिया गया’ – विपक्ष का आरोप

AAP नेता ने कहा कि बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं और देश की जनता से किए वादों को भुला दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये PoK को वापस लेने का सुनहरा मौका था, लेकिन केंद्र सरकार पीछे हट गई। सौरभ भारद्वाज बोले, “बीजेपी को अब अपने कार्यकर्ताओं से कहना पड़ रहा है कि तिरंगा यात्रा निकालो, क्योंकि कार्यकर्ता भी अब निराश हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “यह कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता का परिचायक है। AAP और अन्य विपक्षी दल केंद्र सरकार से यह सवाल कर रहे हैं कि जब सेना जीत की स्थिति में थी, तो युद्धविराम क्यों हुआ? क्या PoK को भारत में शामिल करने का वादा अब सिर्फ एक चुनावी जुमला बन कर रह गया है? यह मुद्दा आने वाले समय में राजनीतिक बहस का बड़ा हिस्सा बन सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आ गई तारीख! चालान निपटाने का सुनहरा मौका: जानिए दिल्ली में कब, कहां और किस दिन लगेगी नेशनल लोक अदालत और कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आपके वाहन पर ट्रैफिक चालान लंबित हैं और आप कोर्ट के चक्कर लगाने से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵