back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sopore Encounter: कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान हुआ घायल

Baramulla Encounter: जम्मू कश्मीर के बारामूला से लगे सोपोर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कश्मीर घाटी के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के बारामूला से लगे सोपोर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कश्मीर घाटी के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इसके साथ आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान को भी गोली लग गई है। फिलहाल, जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ थाना सोपोर के हादीपोरा इलाके में शुरू हुई थी। जिसे सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ मिल कर अंजाम दे रही है।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी तक जारी

कश्मीर जोन पुलिस ने बतया कि यह ऑपरेशन अभी तक जारी है। हमें सोपोर के हादीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इसके बाद हमने सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें हमने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। 

अभी तक आतंकियों की शिनाख्त नहीं हुई है

हालांकि, अभी तक आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में एसओजी के एक जवान को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि बीते दिन यानी मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू होने के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया था।

रियासी हमले की जांच में पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया

इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने हाल में हुए डोडा के हमलों को सिलसिले में पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसको लेकर अधिकारियों का मानना ​​है कि जिले के पहाड़ी इलाकों में तीन से चार आतंकी मौजूद हैं। 11 जून की रात को आतंकियों ने भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर एक चौकी पर हमला किया था। इस हमले मेंराष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एसपीओ घायल हो गए थे। अब पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने रियासी में तीर्थयात्रियों पर हुए हमले की जांच के सिलसिले में 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵