back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टूटी और धंसी हुई सीट दी…. शिवराज सिंह चौहान Air India की लचर व्यवस्था पर आगबबूला, TATA से भी नाराजगी जताई

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से दिल्ली आते समय एयर इंडिया के विमान में हुई असुविधा के लिए ट्वीट किया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से दिल्ली आ रहे थे। इसके लिए उनको एयर इंडिया के विमान से आना था। हालांकि यात्रा के दौरान उन्हें हुई असुविधा के लिए उन्होंने एयर इंडिया को टैग करते हुए एक ट्वीट किया जो एयर इंडिया की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करता है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि एयर इंडिया में जो सीट मुझे आवंटित की गई थी उसकी हालत इतनी जर्जर थी कि उसपर बैठकर यात्रा करना बेहद कष्टदायक था। हालांकि अब उनके इस ट्वीट पर एयर इंडिया का जवाह आ गया है जिसमें उन्होंने माफी मांगी है।

क्या है पूरा मामला?


देश के कृषि मंत्री भोपाल से दिल्ली आ रहे थे। उनको एयर इंडिया की फ्लाइट से वापस दिल्ली आना था। उन्हें उनके टिकट AI436 पर 8C सीट अलॉट की गई थी। जैसे ही वे उस सीट पर पहुंचे तो पाया कि सीट की हालत जर्जर थी। सीट अंदर धंसी हुई थी। उसपर बैठना बहुत मुश्किल था। उन्होंने आगे कहा कि जब मैने इसकी शिकायत एयर इंडिया के कमर्चारियों से की थी तो उन्होंने बताया की इसकी जानकारी दी गई थी इस सीट की हालत जर्जर है। इसके लिए टिकट की बुकिंग न की जाए। हालांकि सहयात्रियों ने मुझसे कहा कि वे उनकी सीट पर बैठ जाएं। लेकिन मैने तय किया कि मैं उसी टूटी हुई सीट पर बैठकर यात्रा करूंगा


मुझे उम्मीद थी की टाटा प्रबंधन के हाथ में संचालन आने के बाद सुविधाएं सुधर गई होंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। यात्रियों से टिकट के पूरे पैसे वसूलकर खराब सीट देना अनैतिक है। 

Air India ने दिया जवाब


आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। कृपया निश्चिंत रहें कि हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए इस मामले को सावधानीपूर्वक देख रहे हैं। हम आपसे बात करने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। कृपया संपर्क स्थापिक करने के लिए सुविधाजनक समय बताएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा बाल-बाल बचे! जयपुर में Air India की लैंडिंग की पहली कोशिश फेल, दूसरी सफल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 28 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग फेल हो गई। इस विमान...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...