खूंटी, 06 जून(हि. स)। कोरोना संकट और टीकाकरण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पत्रकारों और चिकित्साकर्मियों को भाजयुमो ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधायक कोचे मुंडा, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोनिका गुड़िया, संतोष जायसवाल, रामानंद साहू सहित अन्य अतिथियों ने पत्रकारों और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया। मौके पर विधायक मुंडा ने कहा कि पत्रकारों और चिकित्साकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि कोरेना के खिलाफ जंग और टीकाकरण को लेकर पत्रकारों ने लोगों को काफी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इनका योगदान काफी सराहनीय है। सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि कोरोना संकमण को रोकने और टीकाकरण को लेकर फैले भ्रम को दूर करने में पत्रकारों ने अहम भूमिका निभायी। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि नीरज पाढ़ी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी, रनिया मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर अनिल मिश्र, सतीश शर्मा, मधुसूदन जायसवाल, सुनील सोनी, स्वास्थ्य कर्मी अंजलि कुमारी, शिव शंकर साहू, विजय कुमार यादव, भानू राम, अजय साहू सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल




