back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“बार-बार हो रहा…अब कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए” पहलगाम हमले पर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब इस घटना पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध पूरी तरह से खत्म करने का आग्रह किया है। सौरव गांगुली ने कहा कि बार-बार होने वाले आतंकवादी हमलों के जवाब में अब कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। 

क्‍या बोले सौरव गांगुली ?

क्रिकेट जगत के सितारे भी पहलगाम हमले को लेकर दुखी है। खिलाड़ियों ने भी इस घटना पर दुख और आक्रोश जताया है। उन्‍होंने भारत सरकार से आतंकियों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच, कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए सौरव गांगुली ने बिना किसी लाग-लपेट के कहा, “100 प्रतिशत पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ना चाहिए। सख्त कार्रवाई जरूरी है। यह कोई मजाक नहीं है, ऐसी चीजें हर साल होती हैं। आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।” 

क्रिकेट जगत में भी शोक लहर 

पहलगाम हमले के बाद क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर है। 23 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। मैच शुरू होने से पहले मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और अंपायर्स ने एक मिनट का मौन रखकर अपना सम्मान प्रकट किया। सभी ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई, जिससे स्टेडियम में एक गंभीर और भावनात्मक माहौल बन गया।

‘केवल ICC आयोजनों में भिड़े भारत-पाकिस्तान’

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और पाकिस्तान केवल ICC आयोजनों में ही मिले हैं, जैसे कि T20 और 50 ओवर के विश्व कप, ICC चैंपियंस ट्रॉफी और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा आयोजित एशिया कप में। क्रिकेट की सबसे कड़ी प्रतिद्वंद्विता साझा करने के बावजूद भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद से द्विपक्षीय श्रृंखला में एक-दूसरे का सामना नहीं किया है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण भारत ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है, जब उन्होंने एशिया कप में भाग लिया था। दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वियों ने आखिरी बार 2012-13 में भारत में द्विपक्षीय श्रृंखला खेली थी, जिसमें सफेद गेंद के मैच शामिल थे। 

हाल ही में ICC चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान, भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया और इसके बजाय एक हाइब्रिड मॉडल के तहत प्रतिस्पर्धा की, जिसमें मैच दुबई में स्थानांतरित कर दिए गए। अध्यक्ष जय शाह के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2024-27 में सभी ICC आयोजनों के लिए हाइब्रिड मॉडल पर निर्णय लिया है, जो भारत या पाकिस्तान में आयोजित किए जाएंगे। 

भारत ने दिया पहलगाम हमले का कड़ा जवाब 

भारत सरकार ने पहलगाम हमले का कड़ा जवाब दिया है, जिसमें अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) को बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए SAARC वीज़ा छूट योजना को निलंबित कर दिया है। उन्हें देश छोड़ने के लिए केवल 48 घंटे दिए और दोनों उच्चायोगों में राजनयिक कर्मचारियों की संख्या कम करना शामिल है। जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने यह भी कहा कि आतंकवादी हमले में कथित भूमिका के प्रतिशोध के तौर पर भारत पाकिस्तान में पानी की एक भी बूंद नहीं जाने देगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर NIA आज दाखिल करेगी चार्जशीट, पाक कनेक्‍शन सहित कई बड़े खुलासे होने की संभावना

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज दोपहर 2 बजे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵