back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Odisha: कॉलेज में आत्‍मदाह करने वाली छात्रा की AIIMS में मौत, विपक्ष का प्रदर्शन

ओडिशा के बालासोर में 12 जुलाई को खुद को आग लगा कर आत्‍मदाह का प्रयास करने वाली 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने सोमवार देर रात को दम तोड़ दिया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ओडिशा के बालासोर में 12 जुलाई को खुद का आग लगा कर आत्‍मदाह का प्रयास करने वाली 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने सोमवार देर रात को दम तोड़ दिया1 छात्रा के द्वारा एक प्रोफेसर पर कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर खुद को आग लगा ली थी।

जानकारी के अनुसार, छात्रा को बालासोर जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद 12 जुलाई की शाम 5:15 बजे एम्स बर्न्स सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उसके पहुंचते ही डॉक्टरों ने आपातकालीन उपचार शुरू किया थ। उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे एंटीबायोटिक्स दिए जा रहे थे और वेंटीलेटर पर रखा गया था। गहन देखभाल और उन्नत चिकित्सा हस्तक्षेपों के बाद भी छात्रा को बचाया नहीं जा सका। छात्रा को 14 जुलाई की रात 11:46 बजे मृत घोषित कर दिया गया।

डिप्टी सीएम ने परिजनों से की मुलाकात


छात्रा की मौत के बाद ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवति परिदा ने पीडित परिवार से मुलाकात की है। डिप्‍टी सीएम ने कहा कि, “हम उनके (पीड़िता) परिवार, डॉक्टरों और सभी से मिलने आए। यह बहुत दुखद घटना है कि हम सब मिलकर भी उन्हें नहीं बचा सके। सरकार मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। मामले की पूरी जांच कर सभी लोगों के खिलाफ कड़ा एक्‍शन लिया जाएगा।”

सीएम मोहन मांझी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन


मामले में ओडिशा के सीएम मोहन मांझी ने एफ एम कॉलेज की छात्रा की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “फकीर मोहन ऑटोनोमस कॉलेज की छात्रा के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं छात्रा के परिवार को आश्वस्त करता हूं कि इस मामले के सभी दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से निर्देश दिए हैं। सरकार परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है।”

कांग्रेस और BJD ने किया प्रदर्शन


अब इस मामले में सियासत गरमाने लगी है। छात्रा की मौत के बाद कांग्रेस और बीजेडी ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने एम्स के बाहर इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं, एफ एम कॉलेज के प्रिंसिपल और HOD को अरेस्‍ट किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। बता दें कि, इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पीड़िता और उनके परिवार से एम्स में पहुंचकर मुलाकात की थी और परिवार का हौसला बढ़ाया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

नही मिलेगी बीड़ी, गुटखा! सिगरेट, इस राज्य सरकार ने लिया चौंकाने वाला फैसला, लागू हुए सख्त प्रतिबंध

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ओडिशा सरकार ने 22 जनवरी 2026 को तंबाकू उत्पादों पर बड़ा और सख्त कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बीड़ी, सिगरेट,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...