back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी, 9 महीने बाद फ्लोरिडा तट के पास सफल लैंडिंग

नासा की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर आखिरकार 9 महीने बाद धरती पर सुरक्षित लौट आए हैं।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नासा की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर आखिरकार 9 महीने बाद धरती पर सुरक्षित लौट आए हैं। भारतीय समयानुसार बुधवार, 19 मार्च 2025 की सुबह 3:30 बजे, दोनों अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा के तट पर मेक्सिको की खाड़ी में सुरक्षित लैंड कर गए।

17 घंटे का सफर और स्पलैशडाउन

दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेसएक्स कैप्सूल के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से 17 घंटे लंबी यात्रा के बाद धरती पर वापसी की। यह स्पलैशडाउन फ्लोरिडा के तल्हासी तट पर हुआ। नासा ने उनके सफल लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया है।

5 जून 2024 को रवाना हुए थे अंतरिक्ष में

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून, 2024 को बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष मिशन पर गए थे। हालांकि, यह मिशन केवल एक सप्ताह का था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें वहां अधिक समय तक रहना पड़ा। नासा को तकनीकी खराबी के चलते स्टारलाइनर कैप्सूल को खाली कराना पड़ा और दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन में ही शिफ्ट करना पड़ा। इस कारण उनकी वापसी कई बार टलती रही और फरवरी 2025 तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

लैंडिंग के बाद स्ट्रेचर पर ले जाए गए यात्री

स्पेस से लौटने के बाद नासा की सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। स्पेस में लंबे समय तक रहने के कारण अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिससे वे तुरंत सामान्य रूप से नहीं चल पाते। इस वजह से नासा हर अंतरिक्ष यात्री के लिए यह प्रोटोकॉल अपनाता है। नासा ने उनकी लैंडिंग का वीडियो जारी कर उनके सफल मिशन की जानकारी दी। इस मिशन की सफलता से अंतरिक्ष अभियानों में नई संभावनाएं खुली हैं और यह नासा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘चांद पर जाना चाहती हूं, लेकिन पति जान ले लेंगे! जानिए भारत यात्रा पर सुनीता विलियम्स ने ऐसा क्यों कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। NASA की मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को दिल्ली में उन्होंने दिवंगत अंतरिक्ष यात्री...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...